इस जिले के कलेक्टर को क्यों हटाया: किस पार्टी ने स्कैंडल के आरोप लगाए थे; वीडियो किए थे जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
सरकार ने कल रात अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाकर उनका तबादला कर दिया। आदित्य की जगह साकेत मालवीय को अशोकनगर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी
आदित्य सिंह को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह हो सकता है कारण
दो दिन पहले ही आनंदपुर ट्रस्ट की ओर से कलेक्टर आदित्य सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत करने की बात कही गई थी।
तीन करोड़ मांगने का आरोप
ट्रस्ट ने तीन करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद से कलेक्टर के तबादले की अटकलें तेज थीं, लेकिन आनंद धाम की ओर से की गई शिकायत का कोई आधिकारिक पत्र सामने नहीं आया है।
दिलचस्प तथ्य यह भी
दिन में ही आदित्य सिंह को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए 25 जनवरी को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी,लेकिन रात होते-होते उनके तबादले का आदेश आ गया।
साइकिल से गांवों का दौरा करते थे
कलेक्टर आदित्य सिंह सप्ताह के दो या तीन दिन गांवों का दौरा कर लोगों के बीच जाकर समस्याएं सुनते थे। कई बार साइकिल से भी चले जाते थे।
कांग्रेस ने आनंदपुर धाम में सेक्स रैकेट का आरोप लगाया था
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने सोमवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि आनंदपुर धाम में सालों से अवैध गतिविधियां चल रही हैं। देह व्यापार का संगठित रैकेट चल रहा है। इसके वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं।
यह भी आरोप था
अहिरवार ने कहा कि आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल, अविनाश लवानिया और मयंक अग्रवाल आनंदपुर धाम ट्रस्ट के माध्यम से काले धन को सफेद करने में मदद कर रहे हैं।
कांग्रेस ने जारी किए थे 5 वीडियो
अहिरवार ने पांच वीडियो जारी किए थे। तीन वीडियो आपत्तिजनक हैं। एक में युवक अश्लील हरकत कर रहा है। आरोप है कि ये युवक आनंदपुर धाम का महात्मा है। दूसरे वीडियो में एक बाबा किसी से संबंध बनाता दिख रहा है।
तीसरे वीडियो में एक बाबा पलंग पर निर्वस्त्र बैठा दिखाई दे रहा है। चौथे वीडियो में एक युवक ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पांचवें वीडियो में एक महिला सेवादार किसी पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने हमसे लड़कियां सौंपने को कहा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!