किस हाईस्कूल में क्यों गोलीबारी: शूटर समेत इतने लोगों की मौत; इतने लोगों का चल रहा उपचार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओटावा।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में मंगलवार को एक हाईस्कूल में हुई गोलीबारी में शूटर समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों में छात्र शामिल हैं या नहीं। एहतियात के तौर पर स्कूल को बंद कर दिया गया है।
पुलिस और एंबुलेंस मौके पर तैनात
स्थानीय विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं। उन्होंने परिजनों से अपील की कि अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
स्कूल में कुल 175 छात्र
सरकारी वेबसाइट के अनुसार, टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक के कुल 175 छात्र पढ़ते हैं। घटना के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपना प्रस्तावित जर्मनी दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और राहत एवं सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की।
संदिग्ध थी महिला
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक संदिग्ध एक महिला थी, जिसने स्कूल जैसी ड्रेस पहन रखी थी। उसका शव स्कूल परिसर के अंदर मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:20 बजे (भारतीय समयानुसार रात लगभग 2 बजे) गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्कूल के अंदर छह लोग मृत मिले। एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसके अलावा पास के एक घर से दो और शव बरामद किए गए।
छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला गया
पुलिस अधिकारी केन फ्लॉयड ने बताया कि स्कूल से लगभग 100 छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दो घायलों को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य 25 लोगों का स्थानीय मेडिकल सेंटर में इलाज किया गया।
इमरजेंसी अलर्ट हटाया
घटना के बाद इलाके में जारी इमरजेंसी अलर्ट अब हटा लिया गया है। पब्लिक सेफ्टी मंत्री नीना क्रिगर ने इसे ‘दिल दहला देने वाली घटना’ बताया और कहा कि सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं
पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध के फरार होने की जानकारी नहीं है और आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। एहतियातन टम्बलर रिज के एलीमेंट्री और सेकेंडरी दोनों स्कूल इस सप्ताह बंद रहेंगे। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!