नगर निगम कमिश्नर ने दरोगा को क्यों हटाया: किस इलाके में पहुंचे थे; रहवासियों से क्या जानकारी ली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने आज जोन क्रमांक-13 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई और पानी की सप्लाई व्यवस्था देखी। अंबिकापुरी इलाके में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर क्षेत्रीय दरोगा चेतन लोट को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
इन इलाकों में पहुंचे क्षितिज सिंघल
नगर निगम कमिश्नर भोलाराम उस्ताद मार्ग, पिपलिया राव रिंग रोड, अंबिकापुरी क्षेत्र, गोकुलधाम कॉलोनी, विष्णुपुरी, पिपलिया पाला और रीजनल पार्क इलाके में पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
अंबिकापुरी इलाके में लगातार शिकायतें
जानकारी के अनुसार अंबिकापुरी इलाके में दूषित पानी सप्लाई और सीवर ओवरफ्लो की शिकायत आ रही थी। कमिश्नर ने पानी की सप्लाई और सीवेज लाइनों के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित सीएसआई और एनजीओ के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। अधिकारियों को क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को दिए निर्देश
निगम कमिश्नर ने स्वास्थ्य अधिकारियों, सीएसआई और विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि उनके अधीनस्थ सभी कर्मचारी नियम समय और निर्धारित जगह पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन निर्धारित समय पर इलाके में नहीं निकलें तो संबंधित विभाग प्रमुख व अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!