महिला के घर क्यों आया था मुस्लिम युवक: किसने की मारपीट और तोड़फोड़; पुलिस ने क्या किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सैलाना थाना क्षेत्र के करिया गांव में बुधवार शाम एक महिला के घर बाहरी मुस्लिम युवक के आने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों की भीड़ ने घर पहुंचकर हंगामा किया, युवक के साथ मारपीट की और घर व कार में तोड़फोड़ कर दी। महिला ने थाने में नामजद आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि युवक उसका मुंहबोला भाई है।
महिला के घर पहुंच गए ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 6:30 बजे से रात 8:30 बजे के बीच की है। ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि एक युवक महिला के घर आया है। इसके बाद कुछ लोग एकत्र होकर घर पहुंच गए। आरोप है कि दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया और उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान युवक अपनी कार मौके पर छोड़कर वहां से चला गया। भीड़ ने कार के शीशे तोड़ दिए और घर में भी नुकसान पहुंचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश और धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
महिला का पक्ष
महिला, जो तलाकशुदा बताई गई है, ने आवेदन में कहा है कि वह घर की छत पर पल्ली लगाने का काम करवा रही थी। इसी सिलसिले में बांसवाड़ा (राजस्थान) से उसका मुंहबोला भाई मदद के लिए आया था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक से मारपीट की, उसके साथ धक्का-मुक्की की और बीच-बचाव करने पर महिला के साथ भी मारपीट की।
घर में तोड़फोड़ की
महिला के अनुसार घर का दरवाजा, टीन शेड और कवेलू तोड़े गए तथा कार के आगे और साइड के कांच फोड़ दिए गए। महिला ने जान-माल की सुरक्षा, नुकसान की भरपाई और युवक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उसने कहा कि घटना से उसके बच्चे डरे हुए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि बाहरी युवक के आने की सूचना पर कुछ लोग आक्रोशित हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई। महिला के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
You're now using our basic model.
संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!