खबर
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम: अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शारदीय नवरात्र से पूर्व गरबे को लेकर एक मुफ्ती ने बयान दिया है। गरबे में मुस्लिम युवाओं के शामिल होने को भोपाल के मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने हराम बताया है।

बुधवार रात उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- मुस्लिम युवाओं का दूसरी कौम के धार्मिक त्योहार या रस्म में शामिल होना जायज नहीं है, जो व्यक्ति दूसरी कौम की मुशाबहत (अनुकरण) इख्तियार करता है, वह उसी के तौर-तरीकों में शामिल माना जाता है।

नदवी ने कहा- आज के दौर में जो गरबा या हिंदू रस्म होती है, उसमें मुस्लिम लड़कों का शिरकत करना क्या जायज है? बिलकुल हराम है। इतना ही कहूं बस जो फतवा होता है, हराम के फितने से खाली नहीं है।

उन्होंने कहा- कुछ मुस्लिम युवक अपने दोस्तों के साथ गरबा में जाना बेहतर समझते हैं, लेकिन उन्हें बचना चाहिए। दूसरी कौम की धार्मिक पहचान और रस्मों का अनुसरण करना उचित नहीं है।

दूसरे धर्मों के त्योहारों की ओर आकर्षित होने की जरूरत नहीं
नदवी ने कहा- मुस्लिम युवाओं को अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने दूसरी कौम की मुशाबहत को लेकर कहा कि इस तरह का अनुकरण मुस्लिम समाज के लिए फितने का कारण बन सकता है।

मुफ्ती ने मुस्लिम समाज के धार्मिक जीवन और मस्जिदों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- मुसलमानों का अपना धर्म और उसकी परंपराएं इतनी खूबसूरत और पाकीजा हैं कि उन्हें दूसरे धर्मों के त्योहारों की ओर आकर्षित होने की जरूरत नहीं है। मुसलमान तो खुद इतना खूबसूरत है और इसका दीन इतना पाकीजा है।

मस्जिद के गेट तक आए हैं तो अंदर भी आ जाएंगे
नदवी ने मस्जिदों के गेट तक दूसरे समुदाय के लोगों के पहुंचने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई वहां तक आया है तो संभव है कि आगे चलकर मस्जिद के अंदर भी आए।

उन्होंने कहा- जिसे वजू करके अंदर आना है, गुसल करके अंदर ही आ जाओ। अल्लाह तुम्हें नमाज पढ़वा दे। गेट तक तो आ ही गए हो। इंशाल्लाह अंदर भी आ जाओगे।

उन्होंने कहा- जो लोग पहले मस्जिद के गेट तक भी नहीं आते थे, वे अब वहां तक पहुंच रहे हैं। उनके मुताबिक, यह इस बात का संकेत है कि लोग मुस्लिमों की नमाज और धार्मिक परंपराओं को लेकर सवाल कर रहे हैं।

मुस्लिम त्योहार कमेटी भी कर चुकी अपील
नवरात्र और गरबा को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने मुस्लिम युवाओं और समुदाय के लोगों से गरबा में जाने से परहेज करने की अपील की है।

कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख इस्माईल खान ने 6 अक्टूबर को जारी अपील में कहा कि यह किसी धर्म या धार्मिक आयोजन के विरोध में नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और विवाद से बचने के उद्देश्य से की गई है।

कमेटी ने कहा है कि हाल के दिनों में गरबा में मुस्लिम युवाओं की मौजूदगी को लेकर सार्वजनिक तौर पर आपत्तियां सामने आई हैं। भाजपा के कुछ मंत्रियों और विधायकों ने भी गरबा में मुस्लिमों के शामिल होने पर नाराजगी जताई है।

जिलों में अभियान चलाएगी कमेटी
शमशुल हसन ने कहा कि कमेटी अपने प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों के माध्यम से अभियान चलाएगी। पदाधिकारियों से कहा जाएगा कि वे अपने क्षेत्रों के उलेमा व सामाजिक संगठनों से संपर्क करें व मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से मुस्लिम युवाओं को गरबा आयोजनों से दूर रहने की अपील करें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से भी संपर्क कर उन्हें कमेटी की पहल के बारे में बताया जाएगा। उद्देश्य किसी धार्मिक आयोजन का विरोध करना नहीं, बल्कि विवाद की स्थिति से बचना और शांति बनाए रखना है।

संबंधित समाचार

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

3 minutes ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

9 minutes ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

17 minutes ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

24 minutes ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

31 minutes ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

39 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 1 hour ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

about 1 hour ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 1 hour ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 1 hour ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 1 hour ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 2 hours ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

about 2 hours ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 2 hours ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 2 hours ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 2 hours ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!