पाक टीम की हार पर कौन बोला-‘फुल कंबल कुटाई’: किस राज्य की पुलिस ने लिखा-“गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे”
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
भारतीय टीम ने आईसीसी टी-20 विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में इशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की दमदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे
भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटरों, राजनेताओं और सेलिब्रिटीज़ की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तंज कसते हुए लिखा—“पूरी तरह कंबल कुटाई।” वहीं दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक जागरूकता से जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया—“गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे।”
दिग्गजों ने दी बधाई
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि पावरप्ले में ही भारत ने मैच पर पकड़ बना ली थी। ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजों की अनुशासित प्रदर्शन ने जीत की नींव रखी।
अमित शाह ने कही ये बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि फॉर्मेट और तारीखें बदलती हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले का परिणाम अक्सर एक जैसा रहता है। उन्होंने टीम को शानदार जीत की बधाई दी।
‘हर डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन’
सहवाग ने इशान किशन की पारी को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया और कहा कि भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग हर विभाग में पाकिस्तान पर दबदबा बनाया।
महाशिवरात्रि पर ‘महाविजय’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे महाशिवरात्रि पर ‘महाविजय’ बताया, जबकि उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ‘मेन इन ब्लू’ को सलाम करते हुए लिखा कि भारत ने मानसिक दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया।
बड़े मुकाबले बड़े जज्बे की मांग करते हैं
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि बड़े मुकाबले बड़े जज्बे की मांग करते हैं और टीम ने दबाव में बेहतरीन चरित्र दिखाया। अभिनेता अजय देवगन ने टीम के खेल को “कमाल” बताया।
ऐतिहासिक बढ़त
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 8-1 की बढ़त के साथ इतिहास रचा है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के सामूहिक प्रदर्शन ने मुकाबला एकतरफा बना दिया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!