किसने की अपील: गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गरबा और नवरात्रि आयोजनों को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने मुस्लिम युवाओं से धार्मिक आयोजनों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
कमेटी की ओर से जारी पत्र में मध्यप्रदेश के शहर काजियों, मुफ्ती, उलेमा और सामाजिक संगठनों से भी युवाओं तक यह संदेश पहुंचाने का आग्रह किया गया है।
कमेटी ने जारी किया पत्र
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन की ओर से जारी पत्र में मुस्लिम नौजवानों से गरबा पंडालों और आयोजनों में शामिल नहीं होने की अपील की गई है।
कमेटी का कहना है कि बहुसंख्यक समाज के धार्मिक आयोजनों को लेकर मुस्लिम युवाओं को अपनी धार्मिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।
मंत्री-विधायकों और समाज की इच्छा का दिया हवाला
शमशुल हसन ने कहा कि मध्यप्रदेश में कई मंत्री, विधायक और बहुसंख्यक समाज के लोग नहीं चाहते कि मुस्लिम युवक गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में शामिल हों। ऐसे में मुस्लिम युवाओं के लिए बेहतर होगा कि वे इन आयोजनों से दूरी बनाए रखें।
काजी और उलेमाओं से भी आगे आने की अपील
कमेटी ने प्रदेश के शहर काजियों, मुफ्ती, उलेमा-ए-इकराम और मुस्लिम सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को इस बारे में जागरूक करें। पत्र में कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर समाज के लोगों तक संदेश पहुंचाया जाए और युवाओं को गरबा आयोजनों में शामिल होने से बचने के लिए प्रेरित किया जाए।
कमेटी की इस अपील के बाद नवरात्रि और गरबा आयोजनों के बीच इसे लेकर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में मुस्लिम समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से इस अपील पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
संबंधित समाचार

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!