खबर
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स: क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 2:29 pm
शेयर करें:
ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। शांतिपथ चौराहे के पास शिवालय मार्ग पर पुलिस को देखकर घबराया युवक बैग में एमडी ड्रग्स लेकर जा रहा था।

तलाशी में उसके पास से 12.33 ग्राम ड्रग्स मिली। आरोपी आठवीं तक पढ़ा है और रानीपुरा में ज्वेलरी दुकान पर काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुका है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने शांतिपथ चौराहे के पास शिवालय मार्ग स्थित दबिश देकर एमडी ड्रग्स तस्कर आरोपी रिषभ चौहान निवासी परदेशीपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस वाहन को देखकर घबराने लगा।

पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी लेने पर उसके पास 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स, के-बॉक्स लिखा काले रंग का बैग और ओप्पो मोबाइल फोन जब्त किया है।

जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपए है। आरोपी रिषभ चौहान के खिलाफ परदेशीपुरा थाने में आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

76 प्रकरण दर्ज कर 169 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 76 प्रकरण दर्ज कर 169 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में 3.0897 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 32.402 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 372.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थों और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 97 लाख 86 हजार रुपए बताई गई है।

कार में तस्करी का धंधा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिए दो
क्राइम ब्रांच ने किला मैदान रोड स्थित भैरव मंदिर के सामने खड़ी एक अल्टो कार से एमडी ड्रग्स बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार के डैशबोर्ड मंे छिपाकर रखी गई 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पुलिस ने कार भी जब्त की है। आरोपियों से अब मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक 12 अक्टूबर को किला मैदान रोड पर गश्त के दौरान भैरव मंदिर के सामने एक संदिग्ध अल्टो 800 कार दिखाई दी। उसमें बैठे दो युवकों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने नाम समीर पटेल (22) और आबिर उर्फ आबिद अली (26) निवासी किशनगंज बताए।

तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड बॉक्स से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पुलिस ने मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त 12 ग्राम एमडी ड्रग्स की कीमत 1.20 लाख रुपए बताई गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी समीर पटेल आठवीं तक पढ़ा है और ट्रक बॉडी फर्निशिंग का काम करता है। वहीं आबिर उर्फ आबिद अली सातवीं तक शिक्षित है और भंगार का काम करता है।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने उक्त एमडी ड्रग्स कहां से खरीदी, किसे सप्लाई करने वाले थे और इस कारोबार में उनके साथ कौन-कौन जुड़ा है, इन सब बातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

4 minutes ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

6 minutes ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

11 minutes ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

13 minutes ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

16 minutes ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

21 minutes ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

24 minutes ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

29 minutes ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

30 minutes ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

44 minutes ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

about 1 hour ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
गरबा पंडाल में छेड़छाड़
Indore

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

about 1 hour ago
सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी
Top News

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

about 1 hour ago
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी
Top News

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

about 1 hour ago
यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना
Top News

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

about 1 hour ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

about 2 hours ago
‘राज’ के लिए ‘अराजकता’
Top News

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!