किस किन्नर ने मांगी इच्छा मृत्यु: पुलिस पर क्या आरोप लगाए; राष्ट्रपति के साथ किसको लिखा पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नंदलालपुरा क्षेत्र से जुड़े किन्नर गुरु सपना ने जेल से छूटने के बाद दर्ज हुई एफआईआर को लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखे हैं।
इन पत्रों में इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए सीधे तौर पर कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम भी लिखे गए हैं और उन्हें साजिश में शामिल बताया है। सपना पर दो साल पुरानी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
पत्र में सपना ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी ओर से की गई शिकायतों पर कोई जांच नहीं की गई। हालाकि पंढरीनाथ में दर्ज हुए प्रकरण में किन्नर सपना की अभी गिरफ्तारी नही हुई है। पंढरीनाथ थाना पुलिस द्वारा सपना किन्नर पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सपना ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को एक पत्र सौंपा है।
सपना ने बताया कि उसकी लगातार रैकी करवाई जा रही है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। आरोप है कि एमआर-10 क्षेत्र में उनके घर के आसपास संदिग्ध लोग घूमते देखे गए हैं। पत्र में यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया।
21 जनवरी को जेल से रिहा होने के बाद 24 जनवरी को हीरानगर थाने और 27 जनवरी को स्वयं पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि बिना जांच उनके खिलाफ किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज न की जाए, इसके बावजूद 29 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया गया। सपना ने बताया कि करीब 20 से अधिक शिकायतें पूरे सबूतों के साथ पुलिस को दी थीं, लेकिन किसी पर भी जांच नहीं की गई।
परेशान होकर 11 नवंबर को कोर्ट के माध्यम से याचिका दायर की थी, जिसमें पुलिस को 30 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि उस आदेश का भी पालन नहीं किया गया। सपना का कहना है कि उसके खिलाफ लगातार किसी न किसी तरह की साजिश रची जा रही है, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से उन्होंने पत्रों में इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।
गौरतलब है कि इससे पहले नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों ने सपना किन्नर और राजा हाशमी पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद सपना पर एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। फिलहाल सपना दो माह से अधिक समय से फरार हैं। इस मामले में सपना के साथ एक मीडियाकर्मी अक्षय कुमायू को भी आरोपी बनाया गया था, जो अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!