दोपहर में किस ज्योतिर्लिंग की भस्मारती: साल में केवल एक बार आता है यह प्रसंग; कब होंगे पंचमुखारविंद के दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार दोपहर को भगवान महाकाल की भव्य भस्मारती हुई। यह भस्मारती साल में केवल एक बार दोपहर में होती है। इस मौके पर भगवान का विशेष श्रृंगार रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुंडमाला और रुद्राक्ष माला से किया गया।
पंचामृत से अभिषेक और दिव्य श्रृंगार
दोपहर 12 बजे भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत का प्रयोग किया गया। मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित करने के बाद कपूर आरती हुई। इसके बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया।
भस्म अर्पण के बाद भगवान को मोगरा और गुलाब के सुगंधित पुष्पों की मालाओं से सजाया गया। श्रृंगार के दौरान भगवान महाकाल को नवीन वस्त्र और सप्तधान्य (चावल, मूंग, तिल, गेहूं, जौ, चना और उड़द) अर्पित किए गए।
चार प्रहर पूजन और अभिषेक
रविवार रात 10:30 बजे से चार प्रहर पूजन प्रारंभ हुआ। 11 ब्राह्मणों ने एकादश-एकादशनी रुद्रपाठ और वैदिक मंत्रों के साथ भगवान महाकाल का अभिषेक किया। पंचामृत, फलों का रस, गंगाजल, गुलाब जल, भांग और केसर मिश्रित दूध से अभिषेक किया गया।
मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा के अनुसार, पुष्प मुकुट (सेहरा) तैयार करने के लिए करीब 3 क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया। भगवान को चंद्र मुकुट, छत्र, त्रिपुंड और अन्य आभूषणों से अलंकृत किया गया। अभिषेक और श्रृंगार के बाद भोग में मिष्ठान्न, फल और पंचमेवा अर्पित किए गए।
भस्मारती और भक्तों की उपस्थिति
भस्मारती से पहले भगवान का सेहरा उतारा गया और आभूषण, वस्त्र और मुखारविंद हटाए गए। दोपहर 12 बजे शुरू हुई भस्म आरती दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भोग आरती संपन्न हुई।भोग आरती के बाद नवनिर्मित श्री महाकालेश्वर नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में ब्राह्मणों को भोजन कराया गया और दक्षिणा प्रदान की गई।
पंचमुखारविंद दर्शन के साथ समापन
मंदिर में संध्या पूजन, संध्या आरती और शयन आरती के बाद भगवान के पट बंद किए गए। 18 फरवरी को पंचमुखारविंद (भगवान के पांच स्वरूप) के दर्शन के साथ महाशिवरात्रि पर्व का समापन होगा।
संबंधित समाचार

पोस्टल असिस्टेंट की हत्या:स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से लथपथ शव; पति फरार

फर्जी एनओसी बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार:आईडीए का जाली अनापत्ति प्रमाण-पत्र टीएंडसीपी में किया था पेश

धर्मनगरी में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल:इतने बिस्तरों की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी; इसमें भी होगा उपयोग

लव जिहाद:बजरंग दल का फर्जी कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!