किस कांग्रेस नेत्री ने साधा मंत्री पर निशाना: बोली-भगवान के नाम को अपने नाम में जोड़ लेना काफी नहीं होता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
आज जिन मंत्री का नाम कैलाश है
अलका लांबा ने कहा कि भगवान के नाम को अपने नाम में जोड़ लेना काफी नहीं होता, सवाल यह है कि काम क्या किया जा रहा है। आज जिन मंत्री का नाम कैलाश है, उनका काम पाप और अपराध से जुड़ा हुआ दिखाई देता है।
भगवान महाकाल के दर्शन किए
उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में पहले नंदी हाल और फिर देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी मंडपम में बैठकर ध्यान लगाया।
समाज में फैला रहे जहर
अलका लांबा ने कहा कि भगवान शिव ने सृष्टि और मानवता की रक्षा के लिए विष पिया और नीलकंठ कहलाए, लेकिन आज सरकार में एक मंत्री ऐसे हैं जो विष पीने के बजाय समाज में जहर फैला रहे हैं। ऐसे बयान और गतिविधियां समाज को बांटने और नफरत फैलाने वाली हैं।
अलका लांबा ने लगाया गंभीर आराेप
अलका लांबा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इंदौर से उज्जैन आते समय उन्होंने एक ऑटो के पीछे ऐसा विज्ञापन देखा, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति का प्रचार किया जा रहा था, जिसे नाबालिग बेटियों के बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और जो उम्रकैद की सजा काट रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को हीरो की तरह पेश किया जाना समाज और खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए घातक है।
आवाज उठाती रहेगी महिला कांग्रेस
अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस इस तरह की मानसिकता और अपराधियों के महिमा मंडन के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!