कौन सी बाइक पर है चाेरों की नजर: पलक झपकते ही कर देते हैं गायब; बदमाश बेलगाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में टू-व्हीलर चोरों का आतंक खुलकर सामने आ गया है। चोरों ने अपनी हिट-लिस्ट तय कर ली है और उसमें सबसे ऊपर होंडा और हीरो की बाइकें हैं।
दर्जनभर से ज्यादा वाहन चोरी
बीते 24 घंटों में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दर्जनभर से ज्यादा टू-व्हीलर चोरी की शिकायतें दर्ज हुई हैं। अस्पताल, कॉलेज, स्कूल और होटल के बाहर खड़ी बाइकें चोर मिनटों में उड़ा ले जा रहे हैं।
ये बाइक निशाने पर
सबसे ज्यादा निशाने पर होंडा शाइन, हीरो पैशन और हीरो स्प्लेंडर रही हैं, जबकि बजाज पल्सर भी चोरों की दूसरी पसंद बनती नजर आ रही है।
लौटे तो बाइक गायब
अधिकतर सभी मामलों में हर इलाके से एक ही कहानी सामने आई, जिसमें फरियादियों ने कहा कि बाइक खड़ी की, लौटे तो गायब मिली।
इन इलाकों से हुई चोरी
विजयनगर थाने में अंकित पटेल ने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल के पास डेस्टिनी कैफे के सामने खड़ी उनकी होंडा शाइन चोरी हो गई।
लसूड़िया में अर्जुन साहू की बजाज पल्सर अस्पताल के सामने से उड़ा ली गई।तुकोगंज में अविनाश सिंह की एक्टिवा विवेकानंद स्कूल के बाहर से गायब मिली।
सुदामा नगर निवासी भविष्य राठौर की होंडा यूनिक डॉल्फिन अस्पताल के सामने से चोरी हुई।
तुकोगंज थाना श्रेत्र से माधव की हीरो स्प्लेंडर और श्याम पाटीदार की हीरोपैशन एसजीआईटीएस कॉलेज के सामने) भी चोर ले उड़े।
वहीं केदारनाथ रामदेव और विशाल की हीरो पैशन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
छोटी ग्वालटोली में ऋतिक बोसी की होंडा शाइन चोरी हुई।
हीरानगर में मनोज शर्मा की टीवीएस अपाचे और व्यापारी रोहित पटेल की बजाज पल्सर होटल के पास से गायब मिली।
जूनी इंदौर में महेश कोचले की होंडा शाइन और भावकुआं में देवेंद्र विश्वकर्मा व राहुल साहनी—दोनों की बजाज पल्सर चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई।
क्यों वही मॉडल?
लगातार सामने आ रही वारदातों में एक बात साफ है कि चोरों ने होंडा शाइन और हीरो पैशन को सबसे ज्यादा निशाने में रखा। इन मॉडलों की मांग, स्पेयर पार्ट्स की आसान बिक्री और तेजी से ठिकाने लगाने की सुविधा चोरों के लिए फायदे का सौदा बन रही है।
पुलिस का दावा है कि सभी मामलों को जोड़कर जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!