खबर
Top News

किस एयरपोर्ट पर उड़ानें निरस्त: यात्रियों की हो रही फजीहत, किया हंगामा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जनवरी 2026, 12:55 pm
शेयर करें:
किस एयरपोर्ट पर उड़ानें निरस्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर शुक्रवार को खासी अफरातफरी का माहौल हो गया। मुंबई, गोंदिया और दिल्ली रूट के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चार उड़ानें अचानक निरस्त
स्टार एयर ने इंदौर-मुंबई-गोंदिया मार्ग की अपनी सभी चार उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया। एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की चार उड़ानें भी लगातार छठे दिन रद्द रहीं। उड़ानें निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर काफी देर तक हंगामा भी किया।

15 जनवरी से इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानें शुरू हुईं
विमानतल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टार एयर ने 15 जनवरी से इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन शुरू किया था। फ्लाइट शाम 5:50 बजे मुंबई से इंदौर पहुंचकर 6:20 बजे गोंदिया जाती थी। गोंदिया से रात 9:30 बजे इंदौर पहुंचकर 10 बजे मुंबई के लिए रवाना होती थी।

कोई ठोस कारण नहीं बताया
अब शुक्रवार को कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके पीछे कोई ठोस कारण न बताकर केवल “ऑपरेशनल कारण” बताए गए। इसके बाद यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया। हालांकि, अधिकारियों ने यात्रियों को रिफंड और रि-बुकिंग का विकल्प देकर शांत कराया।

इस कारण अधिक परेशानी
गोंदिया जाने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका कारण यह है कि इंदौर से मुंबई के लिए वैकल्पिक उड़ानें उपलब्ध हैं, लेकिन गोंदिया के लिए यह एक मात्र सीधी उड़ान है।

दिल्ली रूट की उड़ानों पर भी असर
एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की सुबह और दोपहर में संचालित होने वाली कुल चार उड़ानें भी शुक्रवार को निरस्त रहीं। ये उड़ानें 21 जनवरी से रोजाना रद्द की जा रही हैं।

बताया जा रहा यह कारण
अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान होने वाले एयर शो की तैयारियों के चलते एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इसी कारण ये फ्लाइट्स 26 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। 27 जनवरी से दिल्ली-इंदौर की उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

3 minutes ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

13 minutes ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

22 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

32 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

43 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 1 hour ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 3 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 21 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!