कहां से लापता हो गए थे दो छात्र: ऐसे मिले तो सब हैरत में पड़ गए; किस बात से नाराज थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के होस्टल से बुधवार रात दो छात्रों के लापता होने से हड़कंप मच गया। देर रात तलाशी के बाद दोनों छात्र स्कूल की एक कक्षा में रखी अलमारी के अंदर छिपे मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
नहीं मिले तो पुलिस को किया सूचित
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, रात में उपस्थिति के दौरान दोनों छात्र होस्टल में नहीं मिले। इसके बाद माढ़ोताल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम रात करीब 12 बजे स्कूल पहुंची और सबसे पहले मुख्य गेट व अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में छात्र परिसर से बाहर जाते दिखाई नहीं दिए, जिसके बाद पूरे स्कूल और होस्टल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
अलमारी में छिपे मिले
करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद दोनों छात्र कक्षा में रखी अलमारी के अंदर छिपे मिले। उनकी पहचान सार्थक पटेल और आलोक के रूप में हुई। सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
मां से बात न होने से नाराज थे छात्र
छात्र सार्थक पटेल ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से उसकी घर पर बात नहीं कराई जा रही थी। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह अपने साथी के साथ कक्षा में गया और बाद में अलमारी में छिप गया। उसका कहना था कि रविवार को भी माता-पिता से फोन पर बात नहीं कराई गई।
पिता ने लगाए संवाद में लापरवाही के आरोप
नरसिंहपुर के गोटेगांव निवासी सार्थक के पिता सीताराम पटेल ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 6 का छात्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में हर रविवार अभिभावकों से फोन पर बात कराने का नियम है, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद बच्चों से बात नहीं कराई जाती।
थाना प्रभारी ने यह कहा
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला किसी प्रकार की प्रताड़ना से जुड़ा है या संवाद की कमी के कारण स्थिति बनी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!