कहां और किन हालातों में मिला इस शख्स का शव: किस इलाके में अलसुबह इस घटना से मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महालक्ष्मी नगर इलाके में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सुनसान जगह पर खड़ी कार के अंदर एक पंडित का शव मिला। मृतक की पहचान सतीश शर्मा (36), निवासी लसूड़िया मोरी के रूप में हुई है।
सिर में गोली लगी मिली
सतीश सिर में गोली लगने से मृत पाए गए।लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, कार अंदर से लॉक थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांच तोड़कर कार का गेट खोला।
कार के पास ही पिस्टल भी बरामद
कार के पास ही एक पिस्टल भी बरामद की गई है। चौंकाने वाली बात यह रही कि कार की चाबी मृतक की जेब में ही मिली।शव को बाहर निकालकर एमवाय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रात को घर से निकले, वापस नहीं लौटे
परिजनों के अनुसार, सतीश शर्मा सोमवार देर शाम पत्नी से यह कहकर घर से निकले थे कि वे पाटनीपुरा से पूजा का सामान लेकर लौट आएंगे। सतीश लसूड़िया मोरी स्थित एक मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत थे।
परिवार में पत्नी और दो बच्चे
परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।रात करीब 11 बजे रिश्तेदारों के पास सतीश का एक फोन आया, लेकिन बात साफ नहीं हो पाई। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और तलाश शुरू की गई।
महालक्ष्मी क्षेत्र में खड़ी थी कार
पुलिस को भी सूचना दी गईमंगलवार सुबह करीब 5 बजे महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में उनकी कार खड़ी मिली और अंदर सतीश का शव था।
सुसाइड या साजिश? प्रेम-प्रसंग का एंगल भी जांच में
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सतीश शर्मा ने खुद को गोली मारी, या फिर यह हत्या है?सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जांच में कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनमें प्रेम-प्रसंग का एंगल भी सामने आया है।
हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि घटना से पहले सतीश किन-किन लोगों के संपर्क में थे। जिस पिस्टल से सतीश ने आत्महत्या की है वह देसी पिस्टल बरामद हुई है।
संबंधित समाचार

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!