खबर
Top News

काउंसलर ने लहराई राइफल तो चोरों के हौसले हुए पस्त: पड़ोसी के घर पहुंचे; फिर दीवार फांदकर भाग निकले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जनवरी 2026, 3:39 pm
शेयर करें:
काउंसलर ने लहराई राइफल तो चोरों के हौसले हुए पस्त

तीन तरफ से खुली कॉलोनी कनक एवेन्यू में 160 परिवारों की सुरक्षा पांच-छह गार्ड के भरोसे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों लसूड़िया थाना क्षेत्र में सात बदमाशों ने डकैती के इरादे से कारखाना संचालक के घर धावा बोला था। इस दौरान दंपति ने बेडरूम में छिपकर बमुश्किल डकैतों से खुद को बचाया। वहीं खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ कि डकैतों को नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर के घर ताका-झांकी के दौरान काउंसलर द्वारा राइफल लहराते ही भागने को मजबूर होना पड़ा था।

वहीं बड़ी लापरवाही ये कि तीन तरफ से खुली इस कॉलोनी में रह रहे 160 परिवारों की सुरक्षा का जिम्मा महज 5-6 गार्ड पर है। उधर, पुलिस अब तक डकैतों का पता नहीं लगा पाई। हालांकि अभी भी उनके बाग- टांडा का होने की बात कही जा रही है।

24 जनवरी की सुबह 4 बजे एमआर-11 कनक एवेन्यू में नकाबपोश 7 डकैतों ने धावा बोला था। 3 डकैत पहले अनिल पिता चांदसिंह जायसवाल के घर का ताला तोड़कर घुसे। लिविंग रूप में खटपट सुनकर बेडरूम में सो रहे जायसवाल की पत्नी जाग गई, तो बदमाश भागकर पोर्च में पहुंचे।

इसके बाद 3 अन्य साथियों को लेकर आए और दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे। इस बीच पत्नी ने बेटी को फोन पर मामला बताया। बेटी ने लोगों को फोन किया और पड़ोसियों को लेकर पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति आया तो बदमाशों ने उसे धमकाकर भगा दिया।

लोग जुटने लगे तो बदमाश भागकर बी-11 में नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर वीरेंद्र चौधरी के घर पहुंचे और बाहर गेट से अंदर ताक-झांक करने लगे। इस पर अपने पालतू कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन जागे चौधरी को माजरा समझते देर नहीं लगी। उन्होंने तुरंत अपनी राइफल उठाई और लिविंग रूम में पहुंचे।

वे बदमाशों को ललकारने बाहर निकलते, इससे पहले ही बदमाशों को खिड़की से नजर आ गए। चौधरी के हाथ में राइफल देख बदमाश वहां से भी भागे और तीन प्लॉट छोड़कर बी-6 में रहने वाले व्यापारी के यहां पहुंचे। हालांकि तब तक रहवासी जमा हो गए थे, जिसके चलते बदमाश दीवार फांदकर कॉलोनी से बाहर निकल गए। कॉलोनी में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों मेंे बदमाश कैद हुए हैं। मामले में बुधवार को केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

डेढ़ साल पहले हुई थी चोरी
काउंसलर वीरेंद्र चौधरी के अनुसार वे करीब 15 दिन पहले ही कॉलोनी में रहने आए हैं। हालांकि बदमाशों के आने के बाद रहवासी जब इकट्ठा हुए तो पता चला कि कॉलोनी तीन तरफ से खुली है। यहां 400 प्लॉट हैं, जिनमें से करीब 160 प्लॉटों पर मकान बनाकर लोग रह रहे हैं।

वहीं कॉलोनी की सुरक्षा के लिए 5-6 गार्ड तैनात हैं। कॉलोनाइजर चुन्नू पंडि़त, सोलंकी और मिश्रा प्रतिमाह मेंटनेंस के नाम पर मोटी रकम रहवासियों से वसूलते हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम कुछ खास नहीं। चौधरी ने बताया करीब डेढ़ साल पहले भी बी-6 में रहने वाले व्यापारी के घर लाखों की चोरी हुई थी।

रहवासी अपने स्तर पर भी बरतें सर्तकता
डकैती की कोशिश के बाद कल एडीसीपी अमरेंद्र सिंह, एसीपी पराग सैनी और टीआई तारेश सोनी ने कनक एवेन्यू कॉलोनी के क्लब हाउस परिसर में रहवासियों के साथ जनसंवाद किया। उन्होंने बढ़ती चोरी की घटनाओं, कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता, उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग, कॉलोनी की सीमा को कवर्ड करने, प्रवेश और निकास दरवाजों पर सुरक्षा व्यवस्था, निजी सुरक्षा गार्डों की भूमिका व अन्य संबंधित सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

कॉलोनी में पैदल घुमकर सुरक्षा व्यवस्था का मौका मुवायना भी किया। रहवासियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपील की कि वे अपने स्तर पर भी सतर्कता बरतें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान रहवासियों ने भी अपनी समस्याएं व सुझाव पुलिस अफसरों को बताए।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 17 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 18 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 18 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 18 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 18 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 18 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 18 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 18 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 18 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 18 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 18 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 18 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 19 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 19 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 19 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 19 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!