स्वच्छता के शीर्ष से फिसला शहर तो निगमायुक्त आए मैदान में: चार एनजीओ की 60 हजार की राशि राजसात; एक सफाईकर्मी की सेवा समाप्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में देश के शीर्ष पायदान से खिसकने के बाद नगर निगम ने व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शनिवार को जोन और वार्डों का निरीक्षण किया। उद्यानों से मुख्य सड़कों तक गंदगी मिली।
जगह-जगह कचरे के ढेर थे तो कहीं सफाईकर्मी नदारद मिले। नाराज आयुक्त ने चार एनजीओ की 60 हजार रुपए की राशि राजसात करने, सीएसआई और दरोगाओं का वेतन काटने तथा एक सफाईकर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
जोन-21 के अन्नपूर्णा शिव मंदिर उद्यान में गंदगी मिलने पर उद्यान दरोगा सौरभ शर्मा का सात दिन का वेतन काटने और सफाईकर्मी कुशल कामले की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। एनजीओ प्रतिनिधि राहुल वर्मा को नोटिस जारी होगा।
दिन में जलती मिली लाइटें
सपना-संगीता से भंवरकुआं मार्ग के निरीक्षण में दिन के समय भी लाइट चालू मिलीं। इस पर विद्युत उपयंत्री लोकेश मेहता का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों, सीएसआई और दरोगाओं को नियमित निरीक्षण करने तथा एनजीओ को सफाईकर्मियों से तय बीट के अनुसार काम के निर्देश दिए। अब निगम के सामने चुनौती कार्रवाई के साथ सफाई में स्थायी सुधार की है।
सीएसआई और दरोगाओं का भी कटेगा वेतन
सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हुई। लालबाग क्षेत्र में प्रभारी दरोगा प्रवीण खरे का तीन और सीएसआई शिवेंद्रसिंह सिकरवार का दो दिन का वेतन कटेगा।
सुदामा नगर में दिनेश आदिवाल और सीएसआई श्याम मांडेकर, महावर नगर में नवीन चौहान और सीएसआई पंकज धौलपुरे तथा सपना-संगीता मार्ग पर अंजू रील और सीएसआई अभिषेक तिवारी के वेतन में भी कटौती होगी।
अन्नपूर्णा रोड पर प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मनीषचंद्र सिंह और प्रभारी दरोगा विकास मट्टो का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
सड़कों पर बिखरा था कचरा
महावर नगर में कचरे के ढेर और सफाईकर्मियों की गैरमौजूदगी पर बेसिक्स म्युनिसिपल वेस्ट वेंचर्स लि. व सपना-संगीता मार्ग पर गंदगी मिलने पर फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की 10- 10 हजार रुपए राशि राजसात
लालबाग, धोबीघाट, रूपराम नगर और पलसीकर कॉलोनी में सफाई की बदहाल स्थिति पर म्यूस स्टडी एजुकेशन सोसायटी के 10 व अन्नपूर्णा रोड तालाब के पीछे कचरे के ढेर मिलने पर बेसिक्स म्युनिसिपल वेस्ट वेंचर्स लि. के 20 हजार रुपए राजसात
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!