खबर
Top News

पति की बेवफाई पर उठाया सवाल तो ऑफिस में घुसकर पीटा: पीड़िता ने पति व उसकी प्रेमिका सहित एक अन्य के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जनवरी 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
पति की बेवफाई पर उठाया सवाल तो ऑफिस में घुसकर पीटा

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, उसकी कथित प्रेमिका और एक अन्य युवक के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकी और तोड़फोड़ का प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है पति के अफेयर को लेकर सवाल उठाने पर उसे अपने ही ऑफिस में घेरकर पीटा गया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता आकांक्षा ने बताया वह प्रेम ट्रेड सेंटर स्थित अपने ऑफिस में काम कर रही थी। उसी दौरान पति राजकुमार, उसकी दोस्त नेहा व उसकी साथी युवती और एक अन्य युवक आए और पति व नेहा के बीच चल रहे अफेयर को लेकर विवाद करते हुए गालीगलौज की। पीड़िता का आरोप है कि साथ आए युवक ने उसका गला दबाया और कांच की दीवार की ओर धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। आरोपियों ने ऑफिस में तोड़फोड़ भी की।

हम वकील हैं, सब निपटा लेंगे
पीड़िता के अनुसार नेहा ने उससे कहा कि तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हम वकील हैं, सब निपटा लेंगे। इसके बाद पति राजकुमार ने लात-घूंसों से पीटा। मामले में पति, उसकी प्रेमिका व अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी, गालीगलौज व तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी में बिना बुलाए जाने पर भाई को टोका तो रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया
सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी समारोह में बिना निमंत्रण शामिल होने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। फरियादी मोहम्मद महबूब कुरैशी निवासी रानीपुरा ने बताया वह अपने भाई से मिलने उसकी दुकान पर गया था। बातचीत के दौरान उसने भाई से कहा कि वह शादियों में बिना बुलाए क्यों चला जाता है।

इसी बात पर वहां मौजूद मंजूर कुरैशी ने कहा कि तुम हमारी दुकान पर क्यों आते हो। जब उसने कहा कि वह अपने भाई को समझाने आया है कि बिना निमंत्रण शादी में जाना ठीक नहीं। इस पर मंजूर कुरैशी और मन्नान कुरैशी गालीगलौज करने लगे। फरियादी का आरोप है कि दोनों ने उससे मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

याचिका वापस लेने का दबाव, दुकान में घुसकर की मारपीट
रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक लोहा व्यापारी को कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने के लिए डराने-धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। फरियादी इमरान खान निवासी चंपाबाग ने बताया मुंबई निवासी व्यापारी कमल शर्मा से व्यापारिक संबंध रहे हैं, जिनके खिलाफ उसने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

इसी याचिका को वापस लेने के लिए ट्रांसपोर्टर अमीर शेख अक्सर उसकी दुकान पर आकर डराता-धमकाता था। इमरान के अनुसार वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी अमीर शेख आया और गालीगलौज करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए कहा यदि याचिका वापस नहीं ली तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद इमरान खान ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

8 minutes ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

15 minutes ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

23 minutes ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

30 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

36 minutes ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

44 minutes ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 1 hour ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 1 hour ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 1 hour ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 1 hour ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 1 hour ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

about 1 hour ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 2 hours ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 2 hours ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 2 hours ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!