कार-बाइक टक्कर के बाद कारोबारी का क्या हुआ: किसने की बहस; बदमाशों ने यह क्या कर दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रविवार देर रात कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद हुए विवाद में फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास की है। घायल कारोबारी आकांश साहू ने इलाज के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।
युवक से हुई थी बहस
आकांश साहू आधारताल का निवासी था और फर्नीचर का व्यवसाय करता था। कार उसी की थी। हादसे के बाद वह मौके पर ही खड़ा था, तभी बाइक सवार युवक से उसकी बहस हो गई।
विवाद बढ़ा तो साथियों को बुलाकर किया हमला
घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। टक्कर के बाद बाइक सवार ने आकांश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों को बुलाया।
चाकू से हमला कर फरार
इसके बाद सभी ने मिलकर आकांश पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल आकांश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दोस्तों से मिलकर लौट रहा था युवक
परिजनों के अनुसार, आकांश साहू रविवार रात दोस्तों से मिलकर गोकलपुर से घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। रांझी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को रांझी सीएसपी सतीश साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!