अभिषेक शर्मा को इस मैच से पहले क्या हुआ: अस्पताल में क्यों भर्ती किया; अब किसे मिलेगा अवसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी 20 विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बुधवार सुबह अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
अभिषेक के पेट में इन्फेक्शन
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति का सही आकलन करने के लिए कुछ मेडिकल जांचें की जा रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कब तक डिस्चार्ज किया जाएगा। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है।
फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे
अभिषेक की तबीयत खराब होने के संकेत पहले ही मिल चुके थे। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। उस समय भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि वह पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। टेन डोशेट ने कहा था कि उन्हें हल्की परेशानी है और उम्मीद है कि वह अगले मुकाबले तक फिट हो जाएंगे।
सैमसन और ईशान कर सकते हैं ओपनिंग
यदि अभिषेक फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम प्रबंधन के पास संजू सैमसन से पारी की शुरुआत कराने का विकल्प मौजूद है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन भी ओपनिंग के दावेदार हो सकते हैं।
संजू का प्रदर्शन अच्छा नहीं
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में संजू का प्रदर्शन साधारण रहा था, जहां उन्होंने पांच मैचों में 46 रन बनाए थे। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेन डोशेट ने कहा कि टीम अभिषेक की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और उसी के आधार पर अंतिम एकादश तय की जाएगी।
बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर फिट
इस बीच टीम इंडिया के लिए राहत की खबर यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं। वह बीमारी के कारण अमेरिका के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन दिल्ली में अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने पूरी तीव्रता से गेंदबाजी की।
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी साइड स्ट्रेन से उबर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को नेट्स में गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी अभ्यास भी किया, जिससे उनके फिट होने के संकेत मिले हैं।
संबंधित समाचार

ताला बंद कर कार्रवाई या सौदेबाजी का खेल:वन विभाग की संदिग्ध कार्यप्रणाली; धार रोड टिंबर मार्केट में छापेमारी के दौरान मीडिया को बाहर रखा

इस केस में कैबिनेट का फैसला टला:अब सुप्रीम कोर्ट में देगी सरकार एफिडेविट; 31 अगस्त को सुनवाई

राजस्व विभाग में तहसीलदार व नायब तहसीलदार पदस्थापना पर मनमानी:3-4 साल से जमे अफसरों को मलाईदार पद

बड़ी कार्रवाई:6 संदिग्ध गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद

प्राकृतिक संपदा की रक्षा में वन विभाग का योगदान महत्वपूर्ण:सीएम डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाए स्टार

त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:650 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; बस स्टैंड पर उतारते की पकड़ा

देखिए वीडियो:अनूठा अंदाज में रील बनाना पड़ा भारी; बनाया इतने हजार का चालान

प्रदोष महापर्व पर आज विशेष महाप्रसादी का होगा वितरण

सड़क हादसे में महिला की मौत:मिस्त्री ने पत्नी और साले का नाम लिखकर की आत्महत्या

मंत्री के घर से आधा किमी दूर चाकूबाजी करने वाले धराए:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद जागी पुलिस

महू-इंदौर से माता नगरी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

IAS अफसर की कोर्ट का फर्जी आदेश:हाईकोर्ट में पेश कर जमीन कब्जाने की कोशिश; वकील और कंपनी जांच के घेरे में

तलवार लहराकर व्यापारियों को धमकाया, कार फोड़ी:दहशत के बाद लामबंद हुए व्यवसायी; शिकायत देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन:सामान्य सर्दी-बुखार में टेस्ट नहीं; मरीज तीन श्रेणियों में बांटे

फ्यूल टैंक में हेरोइन का लॉकर ट्रक में भी गुप्त कैविटी:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की एमपी और यूपी में कार्रवाई

राशन माफिया का खुलासा:जनता ने दबोचे दो मुनाफाखोर

जिस केस में नपे थे टीआई उसी में बन गए मुलजिम:लोकायुक्त पुलिस ने टीआई सुजीत श्रीवास्वत सहित चार पर दर्ज किया केस

डीजे पर नाचते-नाचते अचानक गिरा युवक:अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; खुशी मातम में बदली

मध्य प्रदेश की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’:अमेरिका में गूंजी अहिल्याबाई की गौरवगाथा

BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर बवाल:छात्रों पर लाठीचार्ज; दौड़ाकर पीटा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!