अंतिम संस्कार के दौरान यह क्या हो गया: तीन थानों का पुलिस बल क्यों बुलाना पड़ा; 6 लोग घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महेश्वर।
सुलगांव दगड़ी गांव में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पथराव भी हुआ।
चौकीदार समेत 6 ग्रामीण घायल
पुलिस के अनुसार पथराव में गांव के चौकीदार समेत 6 ग्रामीण घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए तीन थानों की फोर्स भेजी गई।
अंतिम संस्कार के लिए नर्मदा तट से दूर पहुंचे थे
गांव के मोहन पाटीदार की मां के निधन के बाद परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार करने नर्मदा तट से करीब 200 मीटर दूर खुले स्थान पर पहुंचे।
कुछ लोगों ने जताई आपत्ति
बताया जाता है कि दाह संस्कार की तैयारी के दौरान गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अंतिम संस्कार नर्मदा से निर्धारित दूरी पर करना चाहिए।
विवाद के बाद हुआ पथराव
इस बात पर विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
एसडीओपी पहुंची मौके पर
सूचना पर मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही मंडलेश्वर, महेश्वर और कसरावद थानों से पुलिस बल बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
छह लोग हुए घायल, गांव में शांति
एसडीओपी के अनुसार दोनों पक्षों में से तीन-तीन लोगों को मामूली चोटे आई हैं। गांव में फिलहाल शांति है। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।
सरपंच ने कही यह बात
सरपंच फुलकी बाई वर्मा ने कहा- जिस जगह पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसके आसपास लोग रहते हैं। यह स्थान अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित नहीं है।
संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!