कोल्डड्रिंक में युवती को क्या पिलाकर यह क्या कर दिया: किस पद पर है आरोपी; किस काम के बहाने, कहां ले गया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
घाटीगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती को पहले कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
दूर का रिश्तेदार है आरोपी
पुलिस के अनुसार आराेपी युवती का ही दूर का रिश्तेदार बताया गया है। वह सेना में जवान के रूप में पदस्थ है। जवान ने इस घटना के बाद युवती से शादी करने का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला घाटीगांव थाना क्षेत्र के हुकुमगढ़ गांव का है।
युवती ने दी यह जानकारी
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोन निवासी रामनिवास उर्फ राम बंजारा उसका दूर का रिश्तेदार है। वह सेना में जवान है। घर पर आना-जाना था। दो वर्षों से दोनों में फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी कई बार उसे पसंद करने की बात कह चुका था।
बर्थडे पार्टी में बुलाया था
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल 4 जनवरी को आरोपी ने फोन दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुकुमगढ़ आना बताया। वह युवती को घुमाने की बात कहकर ले गया।
खेत पर बनी झोपड़ी में किया रेप
बताया जाता है कि आरोपी युवती को उसके गांव से कुछ दूरी पर खेत में एक झोंपड़ी में ले गया। इसी दौरान उसने युवती को कोल्डड्रिंक पिला दी। जब युवती को नींद आने लगी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
एक साल में कई बार बनाए संबंध
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद करीब एक साल तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती और उसके परिजनों ने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
27 जनवरी 2026 को घाटीगांव थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!