पश्चिमी रिंग रोड, मांग पूरी नहीं तो काम नहीं: किसान फिर सड़क पर; करणी सेना भी साथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्रशासन और एनएचएआई को 10 दिन का अल्टीमेटम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आउटर बायपास यानी नया पश्चिमी रिंग रोड और इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड परियोजना को लेकर प्रभावित किसानों का आंदोलन फिर तेज हो गया है। उनका कहना है आंदोलन दूसरी बार करना पड़ रहा है, क्योंकि प्रशासन के साथ समझौते के बावजूद सड़क निर्माण से जुडे विभागों और प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। प्रभावित किसानों में बढ़ता असंतोष खुलकर सामने आने लगा है।
गुरुवार को हातोद में करणी सेना परिवार, पश्चिम रिंग रोड एवं ग्रीन फील्ड संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। किसानों ने ‘मांग पूरी नहीं तो काम नहीं’ और ‘हमारी भूमि, हमारा अधिकार’ जैसे नारों के साथ प्रदर्शन कर प्रशासन को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और 10 दिन का अल्टीमेटम दिया।
आंदोलन से जुड़े किसान नेताओं ऋषि राज सिंह, अनिल व्यास, नरेंद्रसिंह चावड़ा का कहना है पहले शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने रखी थीं।
सड़क निर्माण के दौरान सर्विस रोड, सिंचाई व्यवस्था, खेतों तक पहुंच, मुआवजा और भूमिहीन होने वाले परिवारों के पुनर्वास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी, लेकिन समाधान नजर नहीं आया।
किसानों का आरोप है विभागीय अधिकारी केवल निर्माण को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि प्रभावित परिवारों की आजीविका और भविष्य की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
किसानों ने कहा पश्चिमी रिंग रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं में विकास के साथ मानवीय और कृषि हितों का संतुलन जरूरी है। लगातार कृषि भूमि अधिग्रहित होने से खेती का दायरा घट रहा है और कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है। समय रहते संवाद और समाधान नहीं हुआ तो यह असंतोष और व्यापक हो सकता है।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नई गाइड लाइन के अनुसार चार गुना मुआवजा, दोनों ओर पक्की डामर सर्विस रोड, भूमिहीन किसानों के लिए आर्थिक पैकेज, अघोषित बिजली कटौती पर रोक, खाद वितरण की पुरानी व्यवस्था बहाल करने, डीपीआर सार्वजनिक करने और काटे गए पेड़ों के प्रत्यारोपण की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग दोहराई।
किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा आंदोलन विकास के विरोध में नहीं, बल्कि ‘किसानों को साथ लेकर विकास’ को लेकर है। 10 दिन में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो रोड निर्माण रुकवाकर हाई-वे पर चक्काजाम किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंदोलन अब केवल मुआवजे का मुद्दा नहीं, बल्कि खेती, जमीन और किसान अस्तित्व से जुड़ा बड़ा सवाल बनता जा रहा है।
भूमिहीन किसानों के लिए विशेष पैकेज... जिन किसानों की पूरी जमीन परियोजना में जा रही है, उन्हें आजीविका चलाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और पुनर्वास सुविधा दी जाए। सड़क निर्माण के दौरान खेतों तक पहुंच, पाइपलाइन और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख मांगें
सड़क का काम शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई। डीपीआर सार्वजनिक की जाए, ताकि पारदर्शिता रहे।
निर्माण के लिए काटे गए पेड़ों को कहां और किस स्थिति में प्रत्यारोपित किया गया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।
अधिग्रहित की जा रही कृषि भूमि का नई गाइड लाइन के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जाए।
हाई-वे के दोनों तरफ किसानों और ग्रामीणों की आवाजाही के लिए डामरयुक्त सर्विस रोड बनाई जाए।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!