तीन सौ से अधिक मंचों से जगह-जगह होगा स्वागत: बाणेश्वरी कावड़ यात्रा शहर भ्रमण पर निकली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महेश्वर से प्रारंभ बाणेश्वरी कावड़ यात्रा कल शाम इंदौर पहुंच गई। महू, पिगडंबर, राऊ और राजेंद्र नगर में पुष्पवर्षा के बीच जब यात्रा इंदौर के लिए प्रस्थित हुई तो यात्रा संयोजक विधायक गोलू शुक्ला को स्नेहीजनों ने पुष्पमालाओं से लाद दिया। अनेक स्थानों पर उन पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की गई।
महू से इंदौर के बीच कावड़ यात्रा के स्वागत का सिलसिला लगातार चलता रहा। शाम को अन्नपूर्णा रोड स्थित द्वारका गार्डन पर यात्रा की अगवानी के लिए अनेक राजनेताओं सहित सैकड़ों स्नेहीजन मौजूद थे। यहां देर रात तक स्वागत एवं भजन संध्या का दौर चलता रहा।
यात्रा आज द्वारका गार्डन से अन्नपूर्णा मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण पर निकली। इस दौरान 300 से अधिक स्वागत मंचों से विभिन्न संगठनों द्वारा यात्रा की अगवानी की जाएगी। राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया। महू से इंदौर आते समय बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का मेडिकेप्स कॉलेज के पास गुरुकृपा हॉल में नौलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर की भक्त मंडली द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, संयोजक बीके गोयल, हेमंत गर्ग, संदीप गोयल एवं भक्त मंडली के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। साथ चल रहे कावड़ यात्रियों के लिए भोजन और फलाहार की भी व्यवस्था मंदिर की भक्त मंडली द्वारा की गई थी। संदीप गोयल ने बताया कि इस दौरान बोल बम के उद्घोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान बना रहा।
देवी अहिल्या की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया
यात्रा संयोजक गोलू शुक्ला और यात्रा प्रभारी दीपेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि 3 अगस्त को महेश्वर के अहिल्या घाट से महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के लिए तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं सहित निकली बाणेश्वरी कावड़ यात्रा कल रात इंदौर पहुंच गई। सभी श्रद्धालु आज सुबह 9 बजे अन्नपूर्णा आश्रम पर माताजी को चुनरी समर्पित करने और शिवालय में पूजा अर्चना के बाद नगर भ्रमण पर निकले।
अन्नपूर्णा से महूनाका चौराहा, लालबाग, कलेक्टोरेट, मोती तबेला, हरसिद्धि, यशवंत रोड होते हुए कावड़ यात्रा राजवाड़ा पहुंची, जहां देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दुग्धाभिषेक किया। शहर के सभी जनप्रतिनिधि, विधायक, महापौर एवं भाजपा सहित विभिन्न दलों के राजनेताओं ने यहां यात्रा की अगवानी की।
राजवाड़ा से इमली बाजार, सदर बाजार, मरीमाता चौराहा होते हुए कावड़ यात्रा शाम को रेवती रेंज पहुंचेगी। शहर के लगभग सभी चौराहों पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्वागत मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। अन्नपूर्णा से मरीमाता के बीच 300 से अधिक मंचों से कावड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं का स्वागत होगा।
शहर भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 50 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। स्वागत मंचों से स्वागत करने वालों से भी आग्रह किया गया है कि वे यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्वागत की व्यवस्था रखें।
शुक्रवार रात को रेवती रेंज पहुंचकर कल पंथ पिपलई और परसों उज्जैन पहुंचकर रात्रि विश्राम के बाद सावन के दूसरे सोमवार को सुबह सभी कावड़ियों द्वारा नर्मदा के जल से भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर पूरे अंचल में सुख-शांति और सद्भाव की कामना के साथ सुखद वर्षा की प्रार्थना भी की जाएगी।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विधायक मधु वर्मा, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता दीपक जैन टीनू, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने विधायक गोलू शुक्ला और कावड़ यात्रियों का स्वागत किया और कावड़ भी उठाई। राऊ में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान, रीता उपमन्यु, मनोज ठाकुर, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिव डिंगू के नेतृत्व में भी जबर्दस्त स्वागत हुआ।
पार्षद रूपाली अरुण पेंढारकर ने भी अपने साथियों सहित स्वागत किया। पप्पी विजय पाटीदार, पीयूष पाटीदार, रवि चौधरी, आशीष अग्रवाल, किशोर पटेल ने भी स्वागत किया। महू से इंदौर के बीच स्वागत का सिलसिला लगातार चलते रहने के कारण यात्रा के इंदौर पहुंचने में विलंब भी हुआ, लेकिन हर जगह स्वागत करने वालों का उत्साह बना रहा।
मार्ग में पिगडंबर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और राऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर विधायक गोलू शुक्ला ने माल्यार्पण भी किया।
संबंधित समाचार

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!