साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज: चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

बदनाम करने की धमकी देकर खबर नहीं छापने के एवज में मांग रहा था रुपए
पहले ऑनलाइन और नकद रकम ली, भुगतान रोकने पर दे रहा था धमकियां
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का सबसे विवादित पत्रकार पुलिस के रडार पर आ गया है। खजराना पुलिस ने खबर न छापने के एवज में रुपए मांगने के आरोप में उसके खिलाफ जबरन वसूली और धमकी का केस दर्ज कर लिया है। ये पत्रकार कोई और नहीं, बल्कि चांद पर उड़ान साप्ताहिक अखबार का पत्रकार और संपादक शाहरुख कुरैशी है।
खजराना पुलिस को पहले भी कई बार शाहरुख कुरैशी की शिकायतें मिली थीं, लेकिन किसी ने केस दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटाई, लेकिन एक शिकायतकर्ता हिम्मत कर जनसुनवाई में जा पहुंचा।
उसने आरोप लगाया कि शाहरुख कुरैशी उन्हें धमकाकर कई बार ऑनलाइन और नकद रुपए ले चुका है, लेकिन जब उन्होंने भुगतान रोका तो वह खबर छापकर उन्हें बदनाम करने की धमकियां दे रहा है।
खजराना पुलिस के अनुसार हारून कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय शेख मोहम्मद शकील की शिकायत पर साप्ताहिक समाचार पत्र चांद पर उड़ान के पत्रकार और संपादक शाहरुख कुरैशी के खिलाफ धमकी और जबरन वसूली की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन विवाद से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने और उसकी छवि खराब करने की धमकी देकर उससे पहले छोटी-छोटी रकम ली गई।
बाद में उसने पैसे देने से इनकार किया तो उसके खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित कर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। मामले में पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद प्रथम दृष्टया धारा 351(3) और 308(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
पार्षद पुत्र से मार भी खा चुका
सूत्रों के अनुसार वर्तमान कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान पिछले निगम चुनाव में भी कांग्रेस पार्षद चुनी गई थीं। उनके उक्त कार्यकाल में शाहरुख कुरैशी उनके खिलाफ लगातार अर्नगल खबरें प्रकाशित कर दबाव बनाकर रुपयों की मांग करता था।
नतीजा ये हुआ कि पार्षद पुत्र शाहनवाज खान ने शाहरुख के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस लगा दिया, जो कि विचाराधीन है। कोर्ट से उसे फटकार भी लग चुकी है।
वहीं, ये भी पता चला है कि करीब छह-सात साल पहले शाहनवाज के सामने शाहरुख कुरैशी ने उनकी मां रुबीना इकबाल खान के बारे में आपत्तिजनक बात कह दी थी। गुस्से में शाहनवाज ने शाहरुख की जमकर धुनाई कर दी थी। मामले में शाहरुख ने शाहनवाज व अन्य पर केस दर्ज कराया था।
रुपए नहीं दिए तो अखबार में छवि खराब करूंगा
पुलिस को दिए आवेदन में शेख मोहम्मद शकील ने कहा कि पूर्व में भी शाहरुख कुरैशी खबर प्रकाशित कर उन्हें बदनाम करने की धमकी दे चुका है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनसे कहा गया कि रुपए नहीं दिए तो उसके खिलाफ समाचार प्रकाशित कर उसकी छवि खराब कर दी जाएगी।
सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने के डर से उन्होंने अलग-अलग समय पर ऑनलाइन माध्यम से दो-दो हजार रुपए और तीन-चार बार पांच-पांच हजार रुपए नकद दिए। इसके बाद भी उनसे बार-बार रकम मांगी जाती रही। जब उसने आगे रुपए देने से मना कर दिया तो उसके खिलाफ खबरें प्रकाशित करने लगा।
करोड़ों की जमीन का विवाद
शिकायत के मुताबिक पूरा विवाद सुपर कॉरिडोर के नजदीक स्थित करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि को लेकर है। फरियादी का कहना है कि जमीन पर परिवार का हिस्सा बाकी है और इसी विवाद को लेकर राजस्व आयुक्त तथा सिविल कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है।
इसी जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा समाचार पत्र के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश की गई। फरियादी ने आवेदन के साथ 31 अगस्त से 6 सितंबर, 7 से 13 सितंबर और 21 से 27 सितंबर के बीच प्रकाशित खबरों की प्रतियां भी शिकायती आवेदन के साथ दी थीं।
पुलिस ने आवेदन की जांच और उपलब्ध सामग्री के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध बनना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया है। अब विवेचना में यह जांचा जाएगा कि रकम मांगने और धमकी देने के आरोपों में क्या साक्ष्य हैं, किन माध्यमों से रकम का लेनदेन हुआ और प्रकाशित खबरों तथा कथित धमकियों के बीच क्या संबंध है। अब पुलिस ऑनलाइन भुगतान, नकद भुगतान, फोन कॉल, प्रकाशित समाचारों और दोनों पक्षों के बीच बातचीत से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
दबाव बनाने के लिए अफसरों के साथ फोटो डालता था सोशल मीडिया पर
शाहरुख कुरैशी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज होने की बात सामने आ रही है। बताते हैं वह लोगों पर दबाव-प्रभाव बनाने के लिए पुलिस के आला अफसरों के साथ खींची हुई फोटो सोशल मीडिया पर डालता था। धमकाते समय वह कहता था कि उसका पुलिस के बड़े अफसरों के साथ उठना-बैठना है कोई उसका कुछ नहीं कर सकता।
संबंधित समाचार

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!