शादी की खुशियां मातम में बदली: डीजे पर नाचते वक्त कुएं में गिरे तीन युवक; एक की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ब्यावरा।
शादी समारोह के दौरान अचानक दर्दनाक हादसा हो गया। सुठालिया थाना क्षेत्र के नादनपुर गांव में बारात के स्वागत के दौरान डीजे पर नाचते समय तीन युवक खुले कुएं में गिर गए, जिससे खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।
कुएं में गिरे तीन युवक
जानकारी के अनुसार, नादनपुर निवासी उमराव सिंह तंवर के यहां राजगढ़ से बारात आई थी। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे बाराती बैंड और डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पास स्थित एक खुले कुएं में तीन युवक गिर गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कान्हा गुर्जर (निवासी राजगढ़) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दोनों को रेफर किया
वहीं, घायल राजा मेवाड़े और रंजीत सौंधिया की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ रेफर किया गया है।
जांच जारी
हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

चर्चित अभि तोमर हत्याकांड की आग भिंड तक जा पहुंची:इंदौर की गैंगवार का बदला लेने चली गोलियां

शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी:दो ऑटो किए बरामद; रात के अंधेरे में उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण:20 अवैध मकान ध्वस्त 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त; पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया

इस अधिकारी ने बढ़ाया देवी अहिल्या की नगरी का गौरव:ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनी; ऐसा करने वाली पहली महिला ऑफिसर भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!