17 राज्यों में मौसम ने ली करवट: बारिश-ओले गिरे; पहाड़ों में बर्फबारी, केदारनाथ में पारा गिरा, जानिये कहां बढ़ेगी गर्मी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
हिमाचल प्रदेश और बिहार सहित देश के 17 राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों-बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मार्च में हो रही बर्फबारी से ठंड फिर बढ़ गई है। भारी बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा रोड, सिंथन-किश्तवाड़ रोड और मुगल रोड बंद हैं, जबकि जोजिला दर्रे पर बर्फ जमने से श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद कर दिया गया है।
उत्तराखंड के चमोली में सोमवार रात बर्फबारी हुई, जिससे बद्रीनाथ धाम बर्फ की मोटी चादर में ढक गया। केदारनाथ में तापमान -11°C तक गिर गया है, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी है।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिला। मुजफ्फरनगर में बारिश और ओले गिरे, बिजनौर में तेज आंधी से पेड़ उखड़ गए, जबकि सहारनपुर में टीन शेड गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
हालांकि, मध्य भारत के राज्यों- दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और गुजरात—में आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और यहां तापमान फिर बढ़ने की संभावना है।
18 मार्च को छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ओले गिर सकते हैं। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।
19 मार्च को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं, जबकि उत्तराखंड में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!