कमजोर बारिश से खेती पर संकट: कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संभाग में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने आगामी रबी सीजन के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। कृषि विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली फसलों, दलहन-तिलहन और प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर बढ़ने की सलाह देने पर जोर दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया
संयुक्त संचालक कृषि की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि विभाग के साथ सहकारिता, मंडी और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में अल्प वर्षा की स्थिति से निपटने, जल प्रबंधन और किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने पर फोकस
संयुक्त संचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने पर जोर
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में दलहन और तिलहन फसलों का क्षेत्र बढ़ाना जरूरी है। किसानों को फसल चयन, सिंचाई और जल प्रबंधन से जुड़ी सही तकनीकी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
कम पानी वाली गेहूं किस्मों को बढ़ावा
संभाग के सभी जिलों के उप संचालकों ने रबी सीजन की अपनी-अपनी कार्ययोजनाएं प्रस्तुत कीं। इसमें दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने के साथ कम सिंचाई में बेहतर उत्पादन देने वाली गेहूं की प्रजातियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।
कृषि विभाग इन किस्मों को लेकर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि कम पानी की उपलब्धता के बावजूद उत्पादन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सके।
प्राकृतिक और जैविक खेती पर भी जोर
बैठक में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन और परंपरागत कृषि विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को तकनीकी सहायता देने के साथ उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों को जिलों में संचालित हाट बाजारों को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों को बाजार से जोड़ा जा सके।
खाद-बीज की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच
रबी सीजन को देखते हुए उर्वरक वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद के सुचारू वितरण पर जोर दिया।
मार्कफेड अधिकारियों ने रेक प्वाइंट से उर्वरकों की नियमित आपूर्ति की जानकारी दी। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद पहुंचाने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
साथ ही खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की गुणवत्ता की जांच के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पर्याप्त बीज उपलब्ध होने का दावा
उप संचालकों, बीज प्रमाणीकरण अधिकारियों और बीज निगम के प्रबंधकों ने संभाग के सभी जिलों में रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होने की जानकारी दी।
बैठक में विभाग के लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में पदोन्नत हुए विभागीय अधिकारियों का स्वागत किया गया।
संबंधित समाचार

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!