एमडी ड्रग्स के मुख्य सप्लायर को रतलाम की गलियों से दबोच लाई पुलिस: पूर्व में पकड़ाए दो तस्करों से पूछताछ में खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वालों का नेटवर्क अब पुलिस की पकड़ में आने लगा है। नशे की खेप के साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी के बाद छत्रीपुरा पुलिस ने उस चेहरे तक पहुंच बनाई, जिसके जरिए एमडी ड्रग्स इंदौर पहुंच रही थी।
आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए रतलाम में ठिकाना बदलकर फरारी काट रहा था, लेकिन छत्रीपुरा पुलिस ने बैक ट्रेसिंग और मुखबिर के जरिए उसकी तलाश पूरी की। टीम ने रतलाम की संकरी गलियों में घेराबंदी कर एमडी ड्रग्स के मुख्य सप्लायर लाला को गिरफ्तार कर लिया।
एडीसीपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार... 6 नवंबर को गंगवाल बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग के दौरान छत्रीपुरा पुलिस ने क्रेटा कार (एमपी- 09 सीएक्स-6625) को रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार फिरोज और मोहम्मद अफजल के कब्जे से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ाई थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 11 लाख 90 हजार रुपए का माल जब्त किया था। पूछताछ में दोनों ने एमडी ड्रग्स के मुख्य सप्लायर आरोपी अहमद उर्फ हनी उर्फ लाला निवासी नाहरपुरा, गांधी स्कूल के पास, मानक चौक, रतलाम का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस के मुताबिक... आरोपी रतलाम में फरारी काट रहा था। उसके खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में एमडी ड्रग्स से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के कई अपराध पंजीबद्ध हैं। छत्रीपुरा पुलिस ने तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर बैक ट्रेसिंग की और मुखबिर की सूचना के आधार पर रतलाम में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी मुख्य सप्लायर को टीम ने पकड़ा तो पहले खुद को पाक-साफ बताते हुए दोनों तस्करों से किसी भी तरह के लेनदेन से इनकार कर रहा था, लेकिन जब पुलिस ने उसकी कुंडली खोली तो वह टूट गया और सप्लाय करना स्वीकार कर लिया।
जल्द होगा अन्य नामों का खुलासा- राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स ड्रग्स अभियान के तहत नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम ने इस कार्रवाई में पहले दो आरोपियों फिरोज और मोहम्मद अफजल को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था।
उनसे पूछताछ में मुख्य सप्लायर अहमद उर्फ हनी उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य तस्करों के नामों का खुलासा होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!