पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला: सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसियों को उसके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के दौरान कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ को भेजा गया धमकी भरा संदेश भी शामिल बताया जा रहा है।
दरअसल, 15 नवंबर को इंदौर में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश भेजा गया था।
ई-मेल में कॉन्सर्ट के मंच को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। धमकी सामने आने के बाद ग्वालियर से लेकर भोपाल और इंदौर तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने ई-मेल के तकनीकी स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की थी।
यूपी ATS ने संदिग्ध को दबोचा
मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश में संदिग्ध की पहचान की गई। इसके बाद यूपी ATS ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। उसके पास से मिले लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की बात सामने आई है।
शुरुआती पूछताछ में संदिग्ध ने ई-मेल बेचने की बात कही है। ऐसे में जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि धमकी भरा संदेश उसी ने भेजा था या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल किया था।
विदेशी IP और VPN से छिपाई पहचान
शुरुआती तकनीकी जांच में धमकी भरे ई-मेल का IP एड्रेस विदेशी नेटवर्क से जुड़ा होने के संकेत मिले थे। आशंका जताई गई थी कि ई-मेल भेजने वाले ने अपनी वास्तविक पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए VPN तथा अलग-अलग सर्वर का इस्तेमाल किया। हालांकि आगे की जांच में डिजिटल फुटप्रिंट और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर संदिग्ध तक पहुंचने में सफलता मिली।
हाईकोर्ट और जजों के बंगलों की बढ़ाई गई थी सुरक्षा
धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एहतियात के तौर पर जजों के बंगलों के आसपास भी अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। वहीं भोपाल STF और इंदौर पुलिस को भी अलर्ट किया गया था। अब यूपी ATS की कार्रवाई के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी देने के पीछे असली मकसद क्या था और इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह भी शामिल है या नहीं।
15 नवंबर के कॉन्सर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर
इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को लेकर अब सुरक्षा व्यवस्था और महत्वपूर्ण हो गई है। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बावजूद जांच एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले साक्ष्यों और संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि ई-मेल बेचने की बात कहने वाले संदिग्ध की इस धमकी में वास्तविक भूमिका क्या थी और इसके पीछे किसी दूसरे व्यक्ति का हाथ तो नहीं है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया:बुलेट सवार में 185% अल्कोहल; नशे में धुत ड्राइवरों का आतंक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!