मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन: नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में भ्रष्ट ठेकेदार कंपनियों में भ्रष्ट मानी जाने वाली पॉवर लिकर कंपनी लगता है सरकार को जेब में रखे हुए है। इसीलिए अरबों रुपए के ठेके की परियोजनाओं को मटियाlमेट करने के उसके कर्मकांड पर सरकार और उसके अफसर उदासीन नजर आ रहे हैं।
2100 करोड़ की नर्मदा गंभीर माइक्रो इरिगेशन परियोजना की स्थिति इसका उदाहरण है। हालत यह है कि तमाम प्रमाणों के बावजूद ठेकेदार कंपनी की मनमानी के आगे सरकार के जिम्मेदार अधिकारी नतमस्तक नजर आ रहे हैं। यह कंपनी मुख्यमंत्री से लेकर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के प्रमुख शीर्ष अधिकारी तक के आदेशों को हवा में उड़ा रही है।
मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद उनके गृह क्षेत्र उज्जैन जिले के किसानों को ठेकेदार कंपनी अभी तक सिंचाई के लिए पानी नहीं दे पाई। नागदा क्षेत्र के किसानों ने कंपनी के खिलाफ प्रशासन को शिकायत करते हुए चक्काजाम की चेतावनी दी है।
इस बारे में कल किसानों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। भारतीय किसान संघ ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान नेता मनीष शर्मा ने बताया सरकार इस ठेकेदार कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जबकि यह 3 साल से मुख्यमंत्री के इलाके में सिंचाई का पानी पूरी क्षमता और समय से नहीं पहुंचा पाई।
यह चिंताजनक स्थिति है। इससे स्पष्ट है कि परियोजना पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। ठेकेदार कंपनी द्वारा पाइप लाइन का परियोजना का और पंप का हाउस का रखरखाव शर्तों के अनुसार नहीं किया जा रहा, इसलिए सरकार की 2100 करोड़ की इस परियोजना, जिसमें किसानों व जनता का पैसा लगा है, एक भ्रष्ट ठेकेदार कंपनी के कारण 3 वर्ष में ठप होने के कगार पर पहुंच गई है।
किसान नेता मनीष शर्मा ने इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट घोषित करने की मांग की है। परियोजना का संचालन नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण अपने हाथों में ले और पॉवर लिकर को टर्मिनेट किया जाए, क्योंकि 3 वर्ष में इस कंपनी ने पूरी परियोजना को बदहाल कर दिया है।
जल विक्रय का आरोप
सूत्रों का यह भी दावा है कि बड़वाह स्थित साइट इंचार्ज चंदन नाथ ने स्लूस वाल से पानी देकर दीवाली के दौरान कुछ किसानों से पैसे और शराब ली। हालांकि फिलहाल इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई।
सवालों के घेरे में ठेकेदार कंपनी
पाइप लाइन चालू होने के करीब तीन सप्ताह बाद भी अंतिम छोर तक पानी क्यों नहीं पहुंचा?
7 की क्षमता के बावजूद केवल 5 पंप ही क्यों चल रहे हैं?
लीकेज की मरम्मत में देरी क्यों हो रही है?
बीच रास्ते में वाल्व से पानी देने के आरोपों की जांच कौन करेगा?
कर्मचारियों का बोनस और बकाया वेतन अब तक क्यों नहीं दिया गया?
किसानों की मांग है कि सबसे पहले परियोजना के पुराने अनुभवी कर्मचारियों को पूरी योजना का काम दिया जाए, कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन और बोनस देकर काम पर रखा जाए, ताकि परियोजना आगे भी ठीक से संचालित हो सके और समय पर पानी मिल सके। लीकेज तुरंत ठीक हों। पानी बेचे जाने के आरोप को लेकर ठेकेदार कंपनी के सहायक प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
सिंचाई को तरसे किसान
गंभीर परियोजना की बदहाली जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में हो रही है। नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना की पाइप लाइन 25 अक्टूबर से चालू है, लेकिन घटि्टया तहसील के कई गांवों तक पानी अब भी नहीं पहुंचा। परियोजना से जुड़े सूत्रों के अनुसार पानी करीब 60 किमी तक ही पहुंच सका, जबकि लगभग 70 किमी हिस्से को अब भी इंतजार है।
जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज की शिकायतें हैं। 7 पंप चलाने की क्षमता के बावजूद फिलहाल सिर्फ 5 पंप चल रहे हैं। किसानों का आरोप है कि स्लूस वाल्व खोलकर बीच रास्ते में पानी दिया या बेचा जा रहा है। वहीं ठेकेदार कंपनी और प्रशासन का पक्ष अब तक सामने नहीं आया है।
उल्लेखनीय है गंभीर लिंक परियोजना की पाइप लाइन करीब 25 अक्टूबर से चालू है। इसके बावजूद उज्जैन जिले की घटि्टया तहसील के कई गांवों के किसानों तक पानी नहीं पहुंचना बताता है कि इतनी बड़ी परियोजना किस तरह से जर्जर हालत में पहुंचा दी गई।
शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री के इलाके में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है, तो बाकी इलाकों में क्या हालत होगी। जब तक ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर के पास परियोजना का ठेका रहेगा, तब तक इससे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी कभी नहीं मिल पाएगा।
यही नहीं, अगले कुछ ही समय में यह परियोजना बंद होने की स्थिति में पहुंच जाएगी। इसलिए सबसे पहले मुख्यमंत्री द्वारा इस कंपनी को टर्मिनेट किया जाए, क्योंकि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के मुखिया मुख्यमंत्री हैं सरकार को समझना चाहिए कि क्यों परियोजना के कर्मचारी और किसानों में इस भ्रष्ट कंपनी के खिलाफ आक्रोश है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया:बुलेट सवार में 185% अल्कोहल; नशे में धुत ड्राइवरों का आतंक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!