विश्व प्रसिद्ध मंदिर में फिर श्रद्धालुओं से भिड़े सुरक्षा गार्ड: भस्म आरती के दौरान बैरिकेड खुलने से बिगड़ी व्यवस्था; लाइन में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद;
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि सुरक्षा कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। दूसरी ओर, मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर उन्हीं चार श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
बैरिकेड खुलते ही बिगड़ गई दर्शन व्यवस्था
मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी के एएसओ पवन शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चलित दर्शन की लाइन को त्रिवेणी द्वार के अंदर व्यवस्थित किया गया था। इसी बीच फूल-प्रसाद विक्रेताओं की ओर से अन्नक्षेत्र के सामने लगाया गया बैरिकेड खोल दिया गया, जिससे दर्शनार्थियों की आवाजाही अव्यवस्थित हो गई।
बताया गया कि बैरिकेड को दोबारा उठाकर बंद किया जा रहा था, तभी कुछ श्रद्धालु निर्धारित लाइन तोड़कर अंदर चले गए, जबकि उनके साथ आए कुछ लोग बाहर रह गए। इसी बात को लेकर सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। समझाइश के दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट के आरोप सामने आए।
दिल्ली के चार श्रद्धालुओं पर दर्ज कराई FIR
सुरक्षा कंपनी के एएसओ पवन शर्मा ने दिल्ली निवासी जतिन गोयल, अनुज गोयल, अमर गोयल और सत्यम के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार देर शाम पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट के आरोप भी चर्चा में हैं। घटना के दोनों पक्षों की बात और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
भाजपा पार्षद ने गार्डों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
घटना की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सुरक्षा गार्डों के व्यवहार के कारण मंदिर की छवि प्रभावित हो रही है।
तिवारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ दिन पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के साथ भी सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आया था। उनका आरोप है कि कई मामलों में पहले श्रद्धालुओं के साथ विवाद होता है और बाद में शिकायत दर्ज कराकर उन्हीं को आरोपी बना दिया जाता है।
मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग
भाजपा पार्षद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती पर विचार किया जाना चाहिए। ठेके पर काम करने वाले सुरक्षा कर्मचारियों को लेकर भी कई शिकायतें सामने आती रही हैं।
तिवारी का कहना है कि महाकाल मंदिर किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन का नहीं, बल्कि भगवान महाकाल के भक्तों का है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और उन्हें सुलभ दर्शन उपलब्ध कराना मंदिर प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
CCTV फुटेज से साफ होगी पूरे विवाद की तस्वीर
इस घटना में फिलहाल सुरक्षा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मंदिर समिति से घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। फुटेज की जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि बैरिकेड खुलने के बाद किस तरह अव्यवस्था फैली, विवाद किसने शुरू किया और मारपीट की घटना में किसकी क्या भूमिका रही।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!