खबर
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान: गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 4:38 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों से पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के पुरस्कारों में प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान मिला है। इस उपलब्धि के साथ मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक पुरस्कार हासिल करने वाला राज्य बन गया है। स्वच्छ शहर जोड़ी में गुजरात के अहमदाबाद और सानंद अव्वल को पहला स्थान मिला है।

खास बात यह है कि इंदौर के साथ अब उसका पड़ोसी देपालपुर भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता की पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। दोनों नगरीय निकायों की संयुक्त उपलब्धि को देश की दूसरी सर्वश्रेष्ठ 'सुपर स्वच्छ जोड़ी' के रूप में सम्मानित किया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया। बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए।

इस बार स्वच्छता रैंकिंग में देश के शीर्ष तीन शहरों में विशाखापट्टनम, जबलपुर और लखनऊ को स्थान मिला। इनमें जबलपुर ने दूसरा स्थान हासिल कर मध्यप्रदेश की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।

इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में सबसे अधिक चर्चा इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को लेकर ही रही है। इंदौर ने अपनी स्वच्छता की पहचान बरकरार रखते हुए आसपास के नगरीय निकायों को भी स्वच्छता के बेहतर मॉडल से जोड़ने की दिशा में काम किया।

इसी पहल के तहत देपालपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में विकसित करने का जिम्मा इंदौर को मिला था। एक साल के प्रयासों के बाद अब दोनों निकायों की जोड़ी को देश की सर्वश्रेष्ठ 'सुपर स्वच्छ जोड़ी' का पुरस्कार मिला है। मगर गुजरात के शहरों से इंदौर और देपालपुर की जोड़ी पिछड़ गई।

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, देपालपुर नगर परिषद अध्यक्ष अनीता पुरी गोस्वामी, इंदौर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और देपालपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बहादुर सिंह समारोह में मौजूद रहे।

1710वीं रैंक से राष्ट्रीय पहचान तक पहुंचा देपालपुर
करीब 22 हजार की आबादी वाले देपालपुर की स्वच्छता व्यवस्था में पिछले एक साल के दौरान बदलाव देखने को मिला है। बताया जाता है कि एक साल पहले तक स्वच्छता के मामले में देपालपुर की स्थिति काफी कमजोर थी और यह निकाय सर्वेक्षण में 1710वें स्थान पर था। शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे रहते थे। कचरा संग्रहण की व्यवस्था व्यवस्थित नहीं थी। नालियों में गंदगी और जगह-जगह कचरे के पहाड़ जैसी समस्याएं आम थीं।

इंदौर नगर निगम ने देपालपुर को स्वच्छता व्यवस्था सुधारने में सहयोग दिया। कचरा संग्रहण, सफाई व्यवस्था और नगरीय प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए गए। इसका असर अब शहर की तस्वीर में दिखाई देने लगा है।

इंदौर के अनुभव और मार्गदर्शन से देपालपुर ने भी स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान तक सीमित रखने के बजाय जनभागीदारी और स्थानीय व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए।

देवास और उज्जैन ने भी अपनी श्रेणियों में हासिल किया पहला स्थान
मध्यप्रदेश के लिए एक और बड़ी उपलब्धि देवास और उज्जैन के रूप में सामने आई है। तीन लाख आबादी वाली श्रेणी में उज्जैन ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि एक लाख आबादी वाली श्रेणी में देवास अव्वल रहा है।

दोनों शहरों की उपलब्धियों ने प्रदेश के स्वच्छता अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी है। वहीं ग्वालियर ने देश के शीर्ष दस शहरों में जगह बनाकर मध्यप्रदेश की उपलब्धियों में अपना नाम दर्ज कराया है। जबलपुर का देश में दूसरा स्थान हासिल करना भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मध्यप्रदेश के इन 9 नगरीय निकायों को मिला सम्मान
स्वच्छ सर्वेक्षण के पुरस्कारों में मध्यप्रदेश के नौ नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। इनमें इंदौर, देपालपुर, देवास, उज्जैन, बुधनी, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर शामिल हैं।

प्रदेश के इन अलग-अलग शहरों की उपलब्धियां बताती हैं कि स्वच्छता के क्षेत्र में काम अब केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि छोटे शहर और नगर निकाय भी अपनी व्यवस्थाओं में बदलाव कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। मध्यप्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान मिलने के साथ ही प्रदेश ने पुरस्कारों की संख्या के मामले में अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।



संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago
टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया
Top News

टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया:बुलेट सवार में 185% अल्कोहल; नशे में धुत ड्राइवरों का आतंक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!