सभी जगह परेशानी हावी: अफसरों की कार्यप्रणाली की स्क्रीनिंग जरूरी; 35 पीड़ित जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली सहित अन्य त्योहारों के चलते इस सप्ताह पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में शिकायतें कम पहुंचीं। कुल 35 फरियादी परेशानी लेकर पहुंचे। शिकायतों की संख्या कम होने का मतलब यह नहीं कि पुलिस से न्याय की उम्मीद टूट चुकी है।
थानों और एसीपी कार्यालयों में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित कमिश्नर के दरबार तक पहुंच रहे हैं। हम आपको बता दें... यहां फरियाद सुनकर कार्रवाई के निर्देश तो दिए जाते हैं, लेकिन कई मामलों में मातहत अफसरों के स्तर पर शिकायतें अटक जाती हैं।
पीड़ितों को बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं तो कहीं जांच मिलने के बाद कार्रवाई करने के बजाय जांच की दिशा ही बदल दी जा रही है। ऐसे में सवाल शिकायतों की संख्या का नहीं, कमिश्नर के निर्देशों पर अमल और मातहत अधिकारियों की जवाबदेही का है।
10 नवंबर को जनसुनवाई में पारिवारिक विवादों की शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। कई महिलाओं ने पति, सास-ससुर और ननद द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की। पड़ोसियों के विवाद, युवती द्वारा झूठे मामले में फंसाने की धमकी, पैसों के लेन-देन और पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं होने के मामले भी पहुंचे।
इसके अलावा प्लॉट-मकान और जमीन की धोखाधड़ी, महिला अपराध सहित अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों को लेकर फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस कमिश्नर ने आवेदकों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को बुलाया और फोन पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन जनसुनवाई के बाद भी पीड़ितों को बार-बार थाने और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
जोन स्तर पर शिकायतों के निराकरण में देरी और मातहत अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ मामलों में शिकायत करने वाले फरियादियों से ही नाराजगी जताने और जांच मिलने के बाद कार्रवाई की दिशा बदलने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह पूर्व सप्ताह की जनसुनवाई में दिए गए निर्देशों और उनके पालन की समीक्षा कराएं तो ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं, जिनमें आदेश के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। जरूरत सिर्फ शिकायत सुनने की नहीं, बल्कि यह पता लगाने की भी है कि किस अधिकारी को जांच सौंपी गई, उसने क्या कार्रवाई की और पीड़ित को अब तक राहत क्यों नहीं मिली? जनसुनवाई का मकसद तभी पूरा होगा, जब निर्देशों के साथ लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।
विवादों में मध्यस्थता का सहारा
पारिवारिक और आपसी विवादों के मामलों में पुलिस मध्यस्थता केंद्रों के जरिए काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!