खबर
Top News

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का जलवा: देश में सबसे ज्यादा 9 शहरों को मिला सम्मान; महापौर ने मुख्यमंत्री को दी बधाई, सफाई मित्रों और नागरिकों की मेहनत को बताया उपलब्धि का आधार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का जलवा

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर के शहरों के बीच हुए मुकाबले में मध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि को लेकर इंदौर में भी खुशी का माहौल है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने प्रदेश के शहरों की इस सफलता को नगरीय निकायों, सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। अब से कुछ ही देर में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

देशभर के 4909 शहरों के बीच मध्यप्रदेश के 9 शहर चमके
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर के 4909 शहरों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 57 शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चुना गया। मध्यप्रदेश के 9 शहरों ने इस सूची में जगह बनाई है।

इनमें इंदौर, देपालपुर, देवास, उज्जैन, बुधनी, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर शामिल हैं। अलग-अलग श्रेणियों में इन शहरों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति करेंगी शहरों को सम्मानित
11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चयनित शहरों को सम्मानित करेंगी। मध्यप्रदेश के शहरों का बड़ी संख्या में चयन होना प्रदेश के नगरीय प्रशासन और स्वच्छता अभियान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
इस उपलब्धि के बाद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान प्रदेश के शहरों को मिले राष्ट्रीय सम्मान और स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा हुई।

इंदौर की स्वच्छता यात्रा में नागरिकों की भागीदारी, सफाई मित्रों की मेहनत और नगर निगम की व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महापौर ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

इंदौर के साथ देपालपुर की जोड़ी ने भी किया कमाल
इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर के साथ देपालपुर की उपलब्धि भी खास चर्चा में है। स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत इंदौर ने देपालपुर को स्वच्छता व्यवस्था सुधारने में मार्गदर्शन दिया। बताया गया है कि देपालपुर में करीब 50 टन पुराने कचरे को हटाने, घर-घर कचरा संग्रहण और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नागरिकों को जागरूक करने और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयासों के चलते देपालपुर को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चुना गया है।

सफाई मित्रों और नागरिकों की मेहनत को मिला सम्मान
स्वच्छता का यह परिणाम केवल नगर निगमों की कार्यप्रणाली तक सीमित नहीं है। इसके पीछे सफाई मित्रों की दिन-रात की मेहनत, कचरा संग्रहण व्यवस्था, कचरे का वैज्ञानिक निपटान और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, जल निकायों की स्वच्छता और नागरिकों की भागीदारी जैसे मानकों पर शहरों का मूल्यांकन किया गया।


संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!