खबर
Top News

वीडियो देखिये, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान: मुख्यमंत्री बोले-कपास से कपड़ा और निर्यात तक बनेगी पूरी व्यवस्था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 3:15 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार खेती के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में इंडिया टुडे द्वारा आयोजित ‘भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस’ में प्रदेश के कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और प्राथमिकताओं को साझा किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ खेती को अधिक लाभकारी और रोजगारपरक बनाना है।

खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसी वजह से कृषि के साथ पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने और किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं, विशेषकर देसी गोवंश और अच्छी नस्ल की भैंसों के पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़े डेयरी फार्मों के साथ छोटे पशुपालकों को भी सहायता देने की व्यवस्था की गई है। 25 दुधारू पशुओं की इकाई स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान देने का प्रावधान भी किया गया है।

श्वेत क्रांति से किसानों की समृद्धि का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए श्वेत क्रांति को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे किसानों और पशुपालकों के लिए आय के नए अवसर तैयार होंगे। इसके साथ ही निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सरकार प्राकृतिक खेती, दलहन-तिलहन, बहुफसली खेती और श्री अन्न के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है। इन प्रयासों के जरिए खेती की लागत कम करने, उत्पादन में विविधता लाने और किसानों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

मालवा-निमाड़ के 6 लाख कपास किसानों के लिए बड़ी परियोजना
मुख्यमंत्री ने मालवा से निमाड़ तक के आदिवासी अंचल में कपास उत्पादन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में लगभग छह लाख किसान कपास की खेती करते हैं। सरकार यहां कपास से धागा बनाने, कपड़ा निर्माण और निर्यात तक की पूरी व्यवस्था विकसित करने के लिए एक बड़ी परियोजना शुरू कर रही है।

इस परियोजना से करीब तीन लाख लोगों को रोजगार मिलने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, कपास उत्पादन करने वाले लगभग छह लाख किसानों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर कपास का प्रसंस्करण और उससे जुड़े उद्योग विकसित होने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा तथा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को 70 प्रतिशत तक अनुदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पादों के बेहतर मूल्य और किसानों की आय में वृद्धि के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार उद्योगों को भूमि उपलब्ध कराने के साथ बिजली दरों में छूट, रजिस्ट्री शुल्क में रियायत और 70 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान कर रही है।

सरकार चाहती है कि प्रदेश में अधिक से अधिक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित हों। इससे किसानों की उपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण हो सकेगा और उन्हें बाजार में बेहतर कीमत मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे।

खेती की जमीन बचाने के लिए ऊंची इमारतों पर जोर
मुख्यमंत्री ने शहरी विकास और कृषि भूमि के संरक्षण के बीच संतुलन की जरूरत पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ऊंची इमारतों का निर्माण जरूरी है, ताकि आवास के लिए खेती की जमीन का उपयोग कम से कम हो।

सरकार का प्रयास है कि शहरों का विस्तार व्यवस्थित तरीके से हो और कृषि भूमि की उर्वरता तथा उपयोगिता बनी रहे। उन्होंने खेती को प्रदेश की अमूल्य विरासत बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी का कृषि और खेती-किसानी से जुड़ाव बनाए रखना भी जरूरी है।

नई पीढ़ी का खेती से रिश्ता बना रहना जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या अधिकारी बनें, यह अच्छी बात है, लेकिन उनका खेती और कृषि परंपरा से रिश्ता भी बना रहना चाहिए। खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कृषि संभावनाओं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की समृद्धि के लिए सरकार की योजनाओं को सामने रखा। उनके मुताबिक, सिंचाई, बिजली, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों को एक साथ आगे बढ़ाकर मध्यप्रदेश में किसानों के लिए आय के नए रास्ते तैयार किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!