टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया: बुलेट सवार में 185% अल्कोहल; नशे में धुत ड्राइवरों का आतंक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान नशे में धुत दो वाहन चालक पकड़ाए। रसोमा चौराहे पर ऑटो से दूसरे वाहन को टक्कर मारकर चालक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। वहीं, चोइथराम चौराहे पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट चला रहे युवक की जांच की गई तो वह शराब के नशे में मिला।
उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। ब्रीथ एनालाइजर जांच में चालक 185% अल्कोहल पीया मिला। पुलिस ने बुलेट जब्त कर चालक के खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई की। इधर, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए राजीव गांधी चौराहे पर डीसीपी ट्रैफिक ने इंटरस्टेट बस चालकों की भी अचानक जांच करवाई।
जानकारी के मुताबिक कल रसोमा चौराहे पर यातायात पुलिस को सूचना मिली कि शराब के नशे में एक ऑटो चालक वाहन को टक्कर मारकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही यातायात थाना जोन-2 के टीआई योगेश मिश्रा, निरीक्षक राजेंद्र चौहान और सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो रुकवाया।
चालक को नीचे उतारा तो वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसकी हालत देखकर शराब के नशे में होने की आशंका हुई। इसके बाद विजयनगर थाने की पुलिस को मौके पर बुलाकर ऑटो और चालक को वैधानिक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।
दूसरी कार्रवाई कल शाम करीब 7 बजे चोइथराम चौराहे पर हुई। यहां यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट चालक को रोका। चालक संतोष पिता रमेश पिरोचा पुलिस की समझाइश के बावजूद वाहन सड़क किनारे लगाने में सहयोग नहीं कर रहा था।
उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। पुलिस के अनुसार जांच में 185% अल्कोहल दर्ज हुआ। चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने बुलेट जब्त कर शराब पीकर वाहन चलाने, बिना लाइसेंस और मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल को लेकर न्यायालयीन चालानी कार्रवाई की।
इंटरस्टेट बस ड्राइवरों की भी जांच
सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ने राजीव गांधी चौराहे पर आकस्मिक चेकिंग कराई। अतिरिक्त डीसीपी संतोष कुमार कौल और यातायात थाना जोन-4 के टीआई सुमित बिलोनिया की मौजूदगी में करीब 20 से 25 इंटरस्टेट बस चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया। चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि नशे की हालत में बस न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!