खबर
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान: 8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के जिम्मेदारों से सेटिंग कर किसी भी तरह का अवैध निर्माण किया जा सकता है। यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि जिस जगह पर नगर निगम द्वारा भवन अनुज्ञा नहीं दी जाती, जहां के नक्शे पास नहीं किए जाते वहां धड़ल्ले से निर्माण हो रहे है।

पालदा का उद्योग नगर जहां प्रशासन और नगर निगम यह तय नहीं कर सका है कि इस पूरे क्षेत्र का विकास किस तरह किया जाएगा, वहां बड़े बड़े गोदाम और फैक्ट्रियों का निर्माण कर दिया गया है। इनमें से कुछ निर्माण निगम द्वारा दिखावटी तौर पर तोड़े भी गए, लेकिन उसके बावजूद अवैध निर्माण करने वालों के हौंसले बुलंद है और उसकी वजह से नगर निगम में फैला भ्रष्टाचार।

ताजा मामला पालदा के उद्योग नगर के प्लॉट नंबर 376/6 का है। 8000 स्क्वेयर फीट के इस प्लॉट पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है। यह प्लॉट हितेश कुकरेजा का है, जहां वह फैक्ट्री का निर्माण कर रहा है।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि इलाके भवन अधिकारी विशाल राठौर और पूरे क्षेत्र में घूमने वाले भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर को इसकी जानकारी नहीं है। जबकि पिछले कई महीनों से दो मंजिला यह निर्माण किया जा रहा है।

जिस जगह पर निर्माण किया जा रहा है, उसके सामने सड़क भी नहीं है, जबकि हितेश कुकरेजा का निर्माण होने के बाद लगातार ट्रकों की भी आवाजाही रहेगी। उद्योग नगर पालदा में जिस जगह यह निर्माण किया जा रहा है, वहां के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) से अनुमति लेना होती है, लेकिन निर्माणकर्ताओं द्वारा टीएनसीपी पास नहीं करवाई जाती और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर काम शुरू कर दिया जाता है। ऐसे में इस इलाके में होने वाले निर्माण के पीछे टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते है।

नहीं दे पाए सटीक जानकारी... पालदा के उद्योग नगर में किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर हितेश कुकरेजा से बात करने पर वह भवन अनुज्ञा को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दे सका।

कुकरेजा के मुताबिक वह फैक्ट्री निर्माण को लेकर नगर निगम के बिलावली जोन के अधिकारियों बात कर चुका है और उनकी ओर से उसे हरी झंडी मिल चुकी है। उसे नगर निगम का कोई टैक्स जमा नहीं करना है।

जोनल अधिकारी को नहीं है जानकारी... पालदा के उद्योग नगर में हितेश कुकरेजा द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण के बारे में बिलावली जोन के जेडओ तन्मय सिंह चौहान को जानकारी नहीं है।

उनका कहना है कि इसके बारे में भवन अधिकारी विशाल राठौर ही जानकारी दे सकेंगे। हालांकि चौहान ने यह जरूर बताया कि उस इलाके में नगर निगम द्वारा निर्माण की अनुमति नहीं दी जाती है, यदि कोई अवैध निर्माण करता है तो उसकी रिमूवल की कार्रवाई की जाती है।

उद्योग नगर में 5000 स्क्वायर फीट से अधिक निर्माण करने से पहले टीएनसीपी से अनुमति लेना होती है। उसके अनुसार ही नक्शा पास किया जाता है और नगर निगम की फीस तय होती है।

भवन निर्माण के लिए नगर निगम की 17 मद है जिनके हिसाब से ही फीस तय होती है। अवैध निर्माण की वजह से निगम को कितने राजस्व का नुकसान हो रहा है, यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago
टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया
Top News

टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया:बुलेट सवार में 185% अल्कोहल; नशे में धुत ड्राइवरों का आतंक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!