खबर
Top News

जन्मदिन की पार्टी की खुन्नस में रिजवान का कत्ल करने वाले पांचों आरोपी धराए: तीन आरोपी और दो नाबालिग गिरफ्तार; तीन के पैर टूटे, आरोपी रिमांड पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
जन्मदिन की पार्टी की खुन्नस में रिजवान का कत्ल करने वाले पांचों आरोपी धराए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जन्मदिन की पार्टी में हुई मामूली कहासुनी की खुन्नस इतनी गहरी हो गई कि दीपावली की रात पांच आरोपियों ने खूनी बदला ले लिया। शहर और पूरा पुलिस अमला खुशियों में डूबा था, लेकिन खजराना के ताज नगर में आरोपियों के सिर पर बदले का जुनून सवार था।

चाकू लेकर घूम रहे आरोपियों का सामना 18 वर्षीय रिजवान से हुआ तो बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। लहूलुहान रिजवान को परिजन कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने पहले दो आरोपियों को हिरासत में लिया था, जबकि फीनिक्स मॉल बायपास के पास से घेराबंदी कर तीन अन्य आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक… भागने की कोशिश में आरोपी बाइक सहित गिर गए, जिससे तीन आरोपियों के पैर टूट गए। हत्या में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिनों के रिमांड पर लिया है।

डीसीपी अमनसिंह राठौड़ के अनुसार... खजराना थाना क्षेत्र के ताज नगर में 8 नवंबर की रात तकरीबन 11:30 बजे रिजवान पिता फारूक खान (18), निवासी ताज नगर पर आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। बताया गया कि कुछ दिन पहले जन्मदिन की पार्टी में रिजवान और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी।

इसी विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी चाकू लेकर घूम रहे थे। रविवार रात ताज नगर में आमना-सामना होते ही उन्होंने रिजवान पर हमला कर दिया और मौके से भाग निकले। गंभीर हालत में रिजवान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद फरार आरोपियों की तलाश में खजराना टीआई केपी यादव के नेतृत्व में टीम लगाई थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फीनिक्स मॉल बायपास के समीप मौजूद हैं।

टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी शाहिद उर्फ साहिल उर्फ कीचड़ पठान (21), निवासी जल्ला कॉलोनी, खजराना; तौशिफ उर्फ चूहा पटेल (19) और रिहान खान (19), निवासी शाही बाग कॉलोनी, खजराना को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो विधि विरुद्ध बालकों को भी पकड़ा गया है। इस तरह वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार... आरोपियों ने बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वे मोटरसाइकिल सहित गिर गए। हादसे में तीन आरोपियों के पैर टूट गए। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शाहरुख खान पिता फारुख खान (29), निवासी रोशन नगर की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया था। शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। रिजवान की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस बढ़ाई गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।

भागने के प्रयास में आरोपी बाइक सहित गिरे
डीसीपी जोन-2 अमनसिंह राठौड़ के अनुसार... खजराना पुलिस ने रिजवान हत्याकांड के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और दो विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक… भागने के प्रयास में आरोपी बाइक सहित गिर गए थे, जिससे तीन के पैर टूटे हैं। आरोपियों से चाकू और बाइक जब्त की है। पुलिस रिमांड पर उनसे वारदात और घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!