खबर
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 4:19 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर दिवंगत काशीबाई चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त चौहान परिवार से मुलाकात की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काशीबाई चौहान का कुछ ही दिनों में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा और उनका निधन हो गया। यह परिवार के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरे चौहान परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई चौहान का पिछले दिनों भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन की खबर के बाद से ही देशभर के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का चौहान परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

सोनिया गांधी की किताब में कई घटनाओं का जिक्र नहीं होने की बात कही
भोपाल प्रवास के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उनसे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब में भोपाल गैस त्रासदी का उल्लेख होने को लेकर सवाल किया गया। इस पर धामी ने कहा कि किताब में कई घटनाओं का जिक्र किया गया है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख नहीं भी किया गया है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक सोनिया गांधी की इस किताब को पढ़ा नहीं है। उन्हें इसके बारे में केवल जानकारी मिली है। धामी ने कहा कि वह पहले किताब को पढ़ेंगे और उसके बाद ही उसमें लिखी बातों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। उनके इस बयान को किताब में दर्ज घटनाओं और उनके चयन को लेकर एक राजनीतिक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी के विजन पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
सोनिया गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ऑफ इंडिया पर सवाल उठाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस की विचारधारा लंबे समय से तुष्टीकरण की राजनीति पर आधारित रही है। पार्टी ने लगभग 60 वर्षों तक देश की सत्ता में रहने के बावजूद देश की सुरक्षा और सैनिकों के मनोबल को मजबूत करने के लिए अपेक्षित काम नहीं किया।

धामी ने कहा कि पहले सीमा पार से आने वाले आतंकवादी और अलगाववादी भारतीय सैनिकों पर हमले करते थे, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस और उसके समर्थन वाली सरकारों के कार्यकाल में सैनिकों को जवाबी कार्रवाई के लिए पर्याप्त स्वतंत्रता नहीं मिलती थी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आने के बाद देश की सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव आया है और सेना को आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का अवसर मिला है।

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता और इच्छाशक्ति रखता है। उनके मुताबिक, इन कार्रवाइयों से सैनिकों का मनोबल बढ़ा है और दुनिया के सामने भारत की सुरक्षा नीति का मजबूत संदेश गया है।

वन रैंक, वन पेंशन का मुद्दा उठाकर पिछली सरकारों को घेरा
मुख्यमंत्री धामी ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि यह मांग करीब चार दशक से लंबित थी। सैनिक और पूर्व सैनिक लंबे समय से इसे लागू किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन पिछली सरकारों के कार्यकाल में इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

धामी ने कहा कि वह स्वयं एक सैनिक के बेटे हैं, इसलिए सैनिक परिवारों की समस्याओं और उनकी भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। सेना के जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे में उनके सम्मान, सुविधाओं और परिवारों के हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वन रैंक, वन पेंशन को लागू करना सैनिकों के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा है।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजन का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए धामी ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत का विजन आज पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। भारत विकास के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर तकनीक, रक्षा और अर्थव्यवस्था तक देश ने अपनी क्षमताओं का विस्तार किया है।

उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह भारतीय वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन तैयार करने में योगदान दिया और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ने चुनौती का सामना किया, वह पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बना। धामी के मुताबिक, देश की जनता विकास और मजबूत नेतृत्व के आधार पर बार-बार प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त कर रही है।

कांग्रेस की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र में सवाल उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए हर मुद्दे पर विरोध का रास्ता तलाशते रहते हैं।

सुंदरलाल पटवा की 103वीं जयंती पर अर्पित किए पुष्प
भोपाल प्रवास के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा की 103वीं जयंती के अवसर पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। धामी भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने सुंदरलाल पटवा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर धामी ने कहा कि सुंदरलाल पटवा मध्य प्रदेश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख स्तंभों में से एक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने में लगा दिया। जनसेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुंदरलाल पटवा ने जिस विचारधारा और कार्यशैली के साथ संगठन को खड़ा किया, वह आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और संगठन के लिए काम करना तथा जनसेवा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शिवराज की मां की त्रयोदशी में जुटेंगे देशभर के दिग्गज नेता
इधर, काशीबाई चौहान की त्रयोदशी और गंगाजलि पूजन का कार्यक्रम गुरुवार को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई प्रमुख नेता भोपाल पहुंचकर दिवंगत काशीबाई चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सहित भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है।


संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago
टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया
Top News

टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया:बुलेट सवार में 185% अल्कोहल; नशे में धुत ड्राइवरों का आतंक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!