रील में चाकू लहराना पड़ा भारी: दो बदमाश गिरफ्त में; जाट गैंग के गुर्गे अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर खुद को इलाके का ‘डॉन’ दिखाने की कोशिश करने वाले दो बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हीरा नगर थाना पुलिस ने वायरल रील के आधार पर कार्रवाई करते हुए उदय तिवारी और कान्हा उर्फ कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से दो चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने इलाके में अपना खौफ और दबदबा बनाने के लिए यह रील बनाई थी।
हीरा नगर टाआई सुशील पटेल के मुताबिक बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुखलिया के उदय तिवारी व कान्हा उर्फ कृष्णा शर्मा चाकू लहराते नजर आए।
वीडियो सामने आते ही पुलिस ने उनकी पहचान कर देर रात दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
उदय आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वहीं कान्हा उर्फ कृष्णा का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
वीडियो जमकर हुआ था वायरल
इधर, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर होटल के कमरे में शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देने वाला जाट गैंग का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में गैंग से जुड़े तीन बदमाश खुलेआम चुनौती देते नजर आए थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले परदेशीपुरा क्षेत्र में सक्रिय थे और बाद में लसूड़िया क्षेत्र में शिफ्ट हो गए। हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के विरोध में पहुंचे थे

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!