निगम की लापरवाही से रोड पर जलभराव: कमल कमेटी हॉल मेन रोड पर बारिश के पानी की निकासी न होने से मंडराया हादसे का साया
KHULASA FIRST
संवाददाता

• ई-रिक्शा पलटे, स्कूली बच्चे और राहगीरों की जान जोखिम में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की घोर अनदेखी और प्रशासनिक नाकामी का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जोन-10 के वार्ड-39 स्थित खजराना कमल कमेटी हॉल मेन रोड पर बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण खजराना रोड पर गंभीर संकट गहरा गया है।
जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पूरी सड़क पर पानी जमा है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं होता और हर दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि पानी के बीच से गुजरने की कोशिश में ई-रिक्शा तक पलट रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद निगम प्रशासन का अमला मूकदर्शक बना हुआ है।
यह मुख्य मार्ग रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख जरिया है। इसी रोड पर सेंट थॉमस स्कूल, एमडी बीएफएम स्कूल और अल-फला स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान स्थित हैं। रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर हजारों स्कूली छात्र, उनके अभिभावक और शिक्षक इसी पानी भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं।
पानी में छिपे गड्ढों की वजह से दोपहिया और छोटे वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। लगातार हो रहे हादसे नगर निगम की खुली लापरवाही का खुलासा कर रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का स्पष्ट आरोप है कि सड़क पर जलभराव और जर्जर स्थिति को लेकर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद न तो जोन-10 के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी का कोई त्वरित इंतजाम कराया और न ही निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल की ओर से सड़क मरम्मत का कोई ठोस निर्देश जारी हुआ।
सड़क पर भरा गंदा पानी आवागमन को ठप करने के साथ ही महामारी और किसी बड़े जानलेवा हादसे को सीधे न्योता दे रहा है। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि निगम तुरंत पंप लगाकर सड़क का पानी खाली कराए, जानलेवा गड्ढों को भरे और ड्रेनेज लाइन का स्थायी समाधान निकाले।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!