खबर
Top News

टाउनशिप में घुसने से रोका तो चौकीदार को कार से कुचला: मौत; दो बार चढ़ाई गाड़ी, रिश्तेदार घायल, पुलिस तलाश में जुटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 11:12 am
शेयर करें:
टाउनशिप में घुसने से रोका तो चौकीदार को कार से कुचला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में टाउनशिप में कार से जबरन प्रवेश करने से रोकना एक चौकीदार को भारी पड़ गया।

विवाद के बाद आरोपी ने पहले चौकीदार को थप्पड़ मारा और कुछ देर बाद कार से उसे और उसके रिश्तेदार को कुचल दिया।

आरोप है कि आरोपी दोबारा कार लेकर लौटा और चौकीदार पर फिर गाड़ी चढ़ाकर मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल चौकीदार की एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार घायल है।

गेट पर रोकने को लेकर हुआ विवाद
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब 10 बजे ला एक्जोटिका टाउनशिप के गेट के पास हुई।

अरंडिया गांव निवासी राजा उर्फ कमल कुमावत अपने दोस्तों के साथ कार से टाउनशिप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

गेट पर तैनात चौकीदार धर्मेंद्र पुत्र रामचंद मालवीय ने उसे रोक दिया। उस समय धर्मेंद्र का रिश्तेदार गोविंद भी वहां मौजूद था।

पहले थप्पड़ मारा, फिर कार चढ़ाने का आरोप
धर्मेंद्र के चाचा मनोहर के मुताबिक, प्रवेश को लेकर विवाद बढ़ने पर राजा ने धर्मेंद्र को थप्पड़ मार दिया।

बाद में मोबाइल पर टाउनशिप मालिक से उसकी बात कराई गई। मालिक ने भी उसे कार लेकर वहां से जाने के लिए कहा। आरोपी कार लेकर वहां से चला गया।

आरोप है कि कुछ देर बाद राजा दोबारा कार लेकर पहुंचा और धर्मेंद्र व गोविंद को टक्कर मार दी। घटना में गोविंद के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

इसके बाद आरोपी ने कार वापस मोड़ी और कथित तौर पर दूसरी बार धर्मेंद्र को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान चौकीदार की मौत
गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

धर्मेंद्र करीब एक साल से टाउनशिप में चौकीदारी कर रहा था। वह मूल रूप से देवास का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और मां हैं।

आरोपी की तलाश में पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा
Top News

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

3 minutes ago
कार-ट्रक की भिड़ंत
Top News

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

13 minutes ago
बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत
Top News

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

16 minutes ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

40 minutes ago
कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Top News

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

43 minutes ago
खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा
Top News

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

about 1 hour ago
आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप
Top News

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

about 1 hour ago
मायानगरी को बम धमाकों की धमकी
Top News

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

about 1 hour ago
पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई
Top News

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

about 1 hour ago
फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़
Top News

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग

about 1 hour ago
गिरावट के बाद फिर चमका सोना
Top News

गिरावट के बाद फिर चमका सोना:चांदी के भाव में इतने रुपए की बढ़ोतरी

about 1 hour ago
बैंकों में इस दिन रहेगी हड़ताल
Top News

बैंकों में इस दिन रहेगी हड़ताल:11 प्रमुख बैंकों में लेन-देन होगा प्रभावित; निजीकरण के विरोध में आंदोलन

about 1 hour ago
रामराजा की नगरी में छिड़ी हिंदुत्व और सनातन की बहस
Top News

रामराजा की नगरी में छिड़ी हिंदुत्व और सनातन की बहस:मंदिर में चंदा चोरी का दिग्विजय सिंह ने लगाया आरोप

about 1 hour ago
अब वॉट्सएप पर पहले से तय कर सकेंगे मैसेज भेजने का समय
Top News

अब वॉट्सएप पर पहले से तय कर सकेंगे मैसेज भेजने का समय:14 दिन पहले तक मिलेगी शेड्यूलिंग की सुविधा; जानिए कैसे करेगा काम

about 1 hour ago
पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
Top News

पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप:कर्मचारी पर एफआईआर; पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दिया था भरोसा, बाद में किया इनकार

about 2 hours ago
10 दिन में 14,931 लोग बने ट्रैफिक साथी
Top News

10 दिन में 14,931 लोग बने ट्रैफिक साथी:एप पर आई 3648 शिकायतें; 1516 के चालान काटे

about 2 hours ago
पाकिस्तानी वेब सीरीज पर विवाद
Top News

पाकिस्तानी वेब सीरीज पर विवाद:केंद्र ने नेटफ्लिक्स को दी हिदायत; भारत में पाकिस्तानी कंटेंट स्ट्रीम नहीं करने को कहा

about 2 hours ago
संविधान दिवस पर प्रशासन की बेरुखी
Top News

संविधान दिवस पर प्रशासन की बेरुखी:दोपहर तक अंबेडकर प्रतिमा पर नहीं हुआ माल्यार्पण; सूना पड़ा रहा प्रतिमा स्थल

about 2 hours ago
संविधान दिवस पर सियासत के दो रंग
Top News

संविधान दिवस पर सियासत के दो रंग:जबलपुर में कांग्रेस का मार्च; भोपाल में भाजपा का प्रहार

about 2 hours ago
प्रेम कहानी को लेकर जमकर हंगामा
Top News

प्रेम कहानी को लेकर जमकर हंगामा:युवती के परिजन ने युवक को घेरकर पीटा; बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!