कार-ट्रक की भिड़ंत: पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रूई और गढ़ा के बीच गुरुवार सुबह कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए।
घायलों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर के बाद सड़क किनारे झाड़ियों में घुसी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 11.15 बजे हुआ। नागदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से उज्जैन की तरफ जा रहे परचूनी सामान से भरे ट्रक से टकरा गई।
भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर फंस गई।
ट्रक छोड़कर भागा चालक, पीछे से दूसरी कार भी भिड़ी
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इसी दौरान ट्रक के पीछे चल रही एक अन्य कार भी उससे पीछे से टकरा गई। इस कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन उसमें सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!