कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी: नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजनीति में भले ही कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने रहती है, लेकिन नंदानगर में धार्मिक यात्रा के बहाने दोनों दलों के नेताओं का मेल देखने को मिला। कांग्रेस के टिकट पर वार्ड क्रमांक 27 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके विनोद बब्बू यादव ने अपने वार्ड के रहवासियों के लिए अयोध्या, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट और मैहर की छह दिवसीय धार्मिक यात्रा शुरू कराई। खास बात यह रही कि यात्रा की बसों को भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पहले चरण में पांच बसों से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस पहल के तहत कुल 10 यात्राएं निकाली जाएंगी। प्रत्येक जत्थे में 250 लोग शामिल होंगे। इस तरह नंदानगर के 2500 रहवासियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है। पहली यात्रा 1 दिसंबर को लौटेगी। अगला जत्था 16 दिसंबर को रवाना होकर 21 दिसंबर को लौटेगा। इसके बाद जनवरी और फरवरी तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, चित्रकूट और मैहर स्थित मां शारदा भवानी के दर्शन कर इंदौर लौटेंगे। छह दिन के इस सफर में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
सर्दी को देखते हुए यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रास्ते में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा का भी ध्यान रखा है।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!