संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा: राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने कहा कि भारत जैसे विविधताओं से परिपूर्ण देश में संविधान के मूल्यों को संसद और न्यायालयों की सीमाओं से आगे जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। युवाओं का संविधान से जुड़ाव गहरा होने से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता मजबूत होगी तथा विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
राज्यपाल गुरुवार को महू स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कर सामाजिक समरसता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाया।
समाज की समस्याओं का समाधान करे शोध
राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय नायक टंट्या मामा भील के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से युवाओं को प्रेरणा लेने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का शोध केवल अकादमिक उपलब्धियों और शोध पत्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शोध ऐसा हो, जो समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान करे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा दे। ग्रामीण और जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को शिक्षा एवं शोध से जोड़ना जरूरी है।
सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे
राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहब के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और सामाजिक न्याय के मूल्य शिक्षण, शोध और दैनिक व्यवहार में दिखाई दें। किसी की गरीबी, साधारण पहनावे या वंचित समुदाय से होने के कारण उसके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
सफलता मिलने पर माता-पिता को न भूलें
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में खूब आगे बढ़ें, अच्छा रोजगार प्राप्त करें और आर्थिक रूप से समृद्ध बनें, लेकिन माता-पिता और भाई-बहनों को कभी न भूलें। शिक्षण संस्थानों का दायित्व केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करना भी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सजग रहने का आह्वान किया।
एक दिन नहीं, 365 दिनों का हो संकल्प
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। दीक्षांत समारोह में ली गई प्रतिज्ञा को केवल एक दिन नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिनों का संकल्प बनाएं।
वंचित वर्गों के उत्थान में करें ज्ञान का उपयोग
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सामाजिक क्रांति और समानता का सशक्त माध्यम बनाया। विद्यार्थी अपने ज्ञान, शोध और नवाचार का उपयोग कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान में करें। स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान युवाओं को नए अवसर दे रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में शिक्षित बेटियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
भारतीय दृष्टिकोण से करें जनजातीय संस्कृति का अध्ययन
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष हर्ष चौहान ने कहा कि संविधान विविधताओं से भरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाला अद्भुत दस्तावेज है। जनजातीय समाज ने प्रकृति संरक्षण और सह-अस्तित्व की परंपरा को जीवित रखा है। विद्यार्थियों को भारतीय समाज और जनजातीय संस्कृति का अध्ययन विदेशी दृष्टिकोण के बजाय भारतीय चिंतन के आधार पर करना चाहिए।
64 पारंपरिक लोककलाओं को शिक्षा से जोड़ने की पहल
शिवगंगा अभियान के प्रमुख महेश शर्मा ने विश्वविद्यालय द्वारा भारत की 64 पारंपरिक लोककलाओं को शिक्षा और पाठ्यक्रम से जोड़ने की पहल को क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पीढ़ियों से संरक्षित पारंपरिक हुनर को शैक्षणिक पहचान और सम्मान मिलेगा।
समारोह में कुलगुरु डॉ. रामदास आत्राम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। संचालन कुलसचिव डॉ. रचना ठाकुर ने किया। इस अवसर पर दीक्षांत समारोह की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!