बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मधुमेह और अग्नाशय संबंधी बीमारियों से पीड़ित महिला को पारिवारिक विवाद के मामले में सुनवाई के लिए अब बार-बार ग्वालियर से इंदौर नहीं आना पड़ेगा। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैमिली कोर्ट में पेश होने, गवाही देने और गवाहों से जिरह करने की अनुमति दी है। जस्टिस आलोक अवस्थी ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
महिला ने सीआरपीसी की धारा 24 के तहत याचिका दायर कर इंदौर के प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट में लंबित प्रकरण को ग्वालियर स्थानांतरित करने की मांग की थी।
रोज लेना पड़ता है इंसुलिन, हर महीने अस्पताल में भर्ती होने की नौबत
महिला की ओर से अधिवक्ता मनोहर सिंह चौहान ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्वालियर में रह रही है। मधुमेह और अग्नाशय संबंधी बीमारियों के चलते उसे प्रतिदिन इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है। लगभग हर महीने अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी पड़ती है। ग्वालियर से इंदौर की दूरी करीब 504 किलोमीटर है और एक तरफ का सफर तय करने में लगभग नौ घंटे लगते हैं। ऐसे में सुनवाई के लिए इंदौर आना महिला के लिए बेहद मुश्किल है।
इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से स्वीकार होंगे दस्तावेज
हाईकोर्ट ने स्थानांतरण याचिका का निराकरण करते हुए महिला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर फैमिली कोर्ट में पेश होने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। महिला ऑनलाइन अपनी गवाही दर्ज कराने के साथ गवाहों से जिरह भी कर सकेगी। कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दस्तावेज स्वीकार करने के निर्देश भी दिए हैं।
दोनों फैमिली कोर्ट करेंगे आपसी समन्वय
हाईकोर्ट ने इंदौर और ग्वालियर के फैमिली कोर्ट को सुनवाई की तारीखों पर आपसी समन्वय बनाकर ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश से महिला को इलाज और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बीच लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!