खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा: बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्राचीन प्रतिमा को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा में दरारें आने और पीछे का प्लास्टर उखड़ने का दावा किया है।
बजरंग दल से जुड़े शालू यादव ने प्रशासन पर बार-बार प्रतिमा हटाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि प्रतिमा के विस्थापन की कोशिश हुई तो भक्त सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
स्कैनिंग के बाद प्रतिमा को नुकसान पहुंचने का दावा
शालू यादव का आरोप है कि प्रशासन कई बार प्रतिमा की स्कैनिंग करा चुका है। मंदिर का मूल ढांचा भी गिराया जा चुका है। इसके बाद प्रतिमा की स्थिति प्रभावित हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं?
रविवार सुबह प्रशासनिक टीम ने विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से करीब 30 से 45 मिनट तक प्रतिमा की स्कैनिंग की थी। मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक, इससे पहले 29 सितंबर को भी जांच की गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
तीन महीने से टेंट के नीचे विराजमान हनुमानजी
मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के बाद से हनुमानजी की प्रतिमा टेंट के नीचे विराजमान है। श्रद्धालु प्रतिमा को मूल स्थान पर ही सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं।
भक्तों ने विस्थापन का विरोध करने का ऐलान किया है। फिलहाल प्रशासन की अगली कार्रवाई और स्कैनिंग रिपोर्ट का इंतजार है। प्रतिमा में दरार आने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!