वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने किया महाकाल महालोक का अवलोकन: मुख्यमंत्री और मंत्री के साथ देखा लाइट एंड साउंड शो
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल महालोक का अवलोकन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने महाकाल लोक की भव्यता को करीब से देखा और रुद्रसागर में आयोजित आकर्षक लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया।
महाकाल लोक भ्रमण के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को यहां स्थापित भगवान शिव से जुड़ी विभिन्न प्रतिमाओं एवं कलाकृतियों की जानकारी दी। उन्होंने भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर संहार सहित अन्य पौराणिक प्रसंगों को दर्शाने वाली मूर्तियों और उनकी विशेषताओं से अवगत कराया।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री खट्टर और अन्य जनप्रतिनिधि रुद्रसागर पहुंचे, जहां विशेष रूप से तैयार किए गए लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया।
शो में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए लेजर लाइट, वाटर स्क्रीन और प्रभावशाली साउंड इफेक्ट्स के माध्यम से भगवान महाकाल, मां शिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी उज्जैन की गौरवशाली पौराणिक गाथाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रुद्रसागर के किनारे बने मंच पर अतिथियों के पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकाल बैंड ने “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” भक्ति गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। बैंड की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
लाइट एंड साउंड शो के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ई-कार्ट के माध्यम से महाकाल लोक का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को महाकाल लोक के निर्माण, इसकी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विशेषताओं तथा यहां स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं और संरचनाओं के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
महाकाल लोक में आयोजित इस विशेष भ्रमण और लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से उज्जैन की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को नई ऊंचाई देने के प्रयासों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। यह आयोजन महाकाल लोक की भव्यता और आधुनिक तकनीक के समन्वय का एक प्रभावशाली उदाहरण बनकर सामने आया।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!