वीडियो देखिये, पत्नी की हत्या के आरोपी पत्नी की तलाश तेज: महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे; जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र में महिला डाक कर्मचारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति अखिलेश सैनी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।
उर्मिला सैनी डाक विभाग में कर्मचारी थीं। पुलिस के अनुसार, उनकी हत्या घर में ही धारदार हथियार से की गई थी। वारदात के बाद जब बेटी घर पहुंची तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पति अखिलेश सैनी को मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें आरोपी के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा शहर से बाहर जाने वाले रास्तों और संभावित स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। पति-पत्नी के बीच संबंधों, पारिवारिक विवाद और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों और पूरी घटना की तस्वीर साफ हो पाएगी।
संबंधित समाचार

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!